आचार्य प्रमोद कृष्णम ने Rahul Gandhi पर बोला हमला, कहा- ‘कांग्रेस पार्टी सबसे ज्यादा खतरे में है और…’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
संभल स्थित श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बड़ा सियासी हमला बोला. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बिहार में कहा, “मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी सबसे ज्यादा खतरे में है और जब तक राहुल गांधी कांग्रेस को अपने हाथ में रखेंगे, तब तक कांग्रेस को कोई नहीं बचा सकता.
उन्‍होंने कहा- “कांग्रेस ऐसी पार्टी है, जिसमें राहुल गांधी को कोई हटा नहीं सकता. जब तक राहुल गांधी कांग्रेस को अपने हाथ में रखेंगे, तब तक उसे कोई नहीं बचा सकता.” उन्‍होंने आगे कहा कि राहुल गांधी को ‘भारत माता की जय’ बोलनी चाहिए, राहुल गांधी को ‘वंदे मातरम’ कहना चाहिए, राहुल गांधी को राम मंदिर जाना चाहिए और जब राहुल गांधी भगवान राम, भगवान कृष्ण और भारत माता का सम्मान करेंगे, तभी मैं उनका समर्थन करूंगा…”

पीएम मोदी के हाथों में सुरक्षित है देश और संविधान

इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि मैं राहुल गांधी का दुश्‍मन नहीं हूं. लेकिन राहुल चूंकि भारत का विरोध करते हैं, वे जब भारत माता का सम्‍मान करेंगे, तब मैं उनका समर्थन करूंगा. उन्‍होंने कहा- देश और संविधान पीएम मोदी के हाथों में सुरक्षित है. उन्‍होंने यह भी कहा कि भारत में कोई भूमि वक्फ बोर्ड की नहीं है. भारत की भूमि पर भारत का अधिकार है.

बुद्धि की धरती है बिहार

बिहार के बारे में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि बिहार बुद्धि की धरती है, शौर्य की धरती है, ज्ञान की धरती है, साहस की धरती है, त्याग की धरती है, तपस्या की धरती है और क्रांति की धरती है. मैं बिहार की धरती को नमन करता हूं.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version