आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान, कहा- ‘Rahul Gandhi और संजय राउत देश तोड़ने की रच रहे हैं’ साजिश

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी और संजय राउत पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, 1947 में मोहम्मद अली जिन्ना ने भारत के बंटवारे का सपना देखा था और अब वही सपना राहुल गांधी और संजय राउत देख रहे हैं. उन्होंने आगे कहा, “संजय राउत और राहुल गांधी भारत को तोड़ने की साजिश कर रहे हैं.
उन्हें पता चल गया है कि देश की जनता उनकी असली मंशा समझ चुकी है और अब उन्हें कभी समर्थन नहीं मिलेगा.” उन्होंने कहा, “ये लोग एक और पाकिस्तान बनाना चाहते हैं और राहुल गांधी को उसका प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं.”
आचार्य प्रमोद कृष्णम का बयान तब आया है, जब राजनीतिक माहौल गर्म है. संजय राउत शिवसेना (उद्धव गुट) के वरिष्ठ नेता हैं और राहुल गांधी कांग्रेस के प्रमुख नेता हैं. दोनों नेताओं ने कई मौकों पर केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की है. आचार्य प्रमोद कृष्णम पहले कांग्रेस के करीबी माने जाते थे, लेकिन अब वे खुलकर राहुल गांधी की आलोचना कर रहे हैं.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version