राजकीय सम्मान के साथ होगा अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, CM फडणवीस का ऐलान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nana Patekar Death: हिंदी सिनेमा और मराठी रंगमंच के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से देश भर में शोक की लहर है. इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने यह घोषणा की है कि अभिनेता का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.

मालूम हो कि नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह निधन हो गया है. नाना ने 75 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा. गोवा स्थित उनके घर पर दिल का दौरा पड़ने से उनका अचानक निधन हुआ.

राजकीय सम्मान के साथ होगा नाना का अंतिम संस्कार

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर से फोन पर बातचीत की. उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया और बताया कि सरकार राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की तैयारी कर रही है.

आज पुणे के फार्महाउस पर होगा अंतिम संस्कार

सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज यानी गुरुवार को पुणे के बाहरी इलाके में स्थित उनके दोनोंजे वाले फार्महाउस पर किया जाएगा. मिली जानकारी के मुताबिक, अभिनेता के ‘नाम फाउंडेशन’ के सीईओ गणेश थोरात के अनुसार, नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर आज शाम करीब 5 बजे पुणे लाया जाएगा. पार्थिव शरीर को कुछ समय के लिए अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, जिसके बाद उनके फार्महाउस के परिसर में ही उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा.

क्या कहा सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार ने?

मंत्री आशीष शेलार ने कहा कि यह निर्णय मराठी रंगमंच, मराठी और हिंदी सिनेमा में उनके अतुलनीय योगदान को सम्मान देने के लिए लिया गया है. उन्होंने कहा कि नाना सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, बल्कि किसानों से लेकर सैनिकों तक हर वर्ग के लिए एक ढाल की तरह खड़े रहते थे. वे किसानों के मुद्दों पर सरकार को भी बेबाकी से आईना दिखाते थे.

सामने आई जानकारी के अनुसार, घटना के समय नाना पाटेकर अपने घर पर भतीजे प्रसाद पाटेकर के साथ थे. बीती रात से ही उन्हें सिरदर्द की शिकायत थी, जिसके बाद वे अचेत हो गए और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version