भारी बारिश और बादल फटने की घटना के बाद प्रशासन अलर्ट, बोले CM धामी- ‘श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुरक्षा…’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Uttarakhand News: प्रशासन उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने की घटना के बाद से अलर्ट मोड में है. कई इलाकों का संपर्क राज्य के अन्य हिस्सों से टूट गया है. सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) खुद हालात पर नजर बनाए हुए हैं. सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर सीएम धामी ने एक पोस्ट में कहा, लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. अपने पोस्ट में उन्‍होंने लिखा, प्रदेश भर में कल रात हुई भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर जन-जीवन प्रभावित होने की सूचना प्राप्त हुई. रेस्क्यू टीमों द्वारा रात भर अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है. स्थानीय प्रशासन से लगातार संपर्क में हूँ और प्रभावित क्षेत्रों में NDRF और SDRF की टीमों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं.

प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य जारी

सीएम धामी ने आगे लिखा, ‘रामबाड़ा, भीमबली, जखनियाली व अन्य अधिक प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य संचालित किए जा रहे हैं. प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी बात करके वस्तुस्थिति की जानकारी ले रहा हूँ. स्थानीय प्रशासन को नुक़सान का आकलन कर त्वरित रूप से कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.’ उन्‍होंने लिखा, श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है. सीएम ने आगे लिखा, प्रत्येक प्रदेशवासी और अन्य प्रदेशों से आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, जिसके लिए हमारी पूरी टीम तत्परता के साथ कार्य कर रही है. आप सभी से अनुरोध है कि मौसम और परिस्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करें.’

यह भी पढ़े: अलीगढ़ में हादसाः कार-कैंटर की टक्कर, पांच मजदूरों की मौत, पांच गंभीर

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version