पेट्रोल-डीजल और सोने पर अपील के बाद PM मोदी का एक और बड़ा फैसला, छोटा किया अपना काफिला

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Convoy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकारी खर्च में कटौती की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए अपने आधिकारिक काफिले का आकार आधा करने का निर्देश दिया है. सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) को निर्देश दिया है कि उनके काफिले में शामिल वाहनों की संख्या में करीब 50 प्रतिशत तक कमी की जाए.

अपने काफिले को छोटा करने का दिया निर्देश

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने केवल वाहनों की संख्या घटाने पर ही जोर नहीं दिया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए काफिले में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ाने की भी इच्छा जताई है. हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट किया है कि इस उद्देश्य के लिए नई गाड़ियों की खरीद नहीं की जाएगी, ताकि सरकारी खजाने पर अतिरिक्त बोझ न पड़े. माना जा रहा है कि मौजूदा संसाधनों का बेहतर ढंग से उपयोग कर यह बदलाव लागू किया जाएगा.

एसपीजी ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया PM Modi Convoy

प्रधानमंत्री के निर्देश के बाद एसपीजी ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है. हाल के दिनों में प्रधानमंत्री की दिल्ली से बाहर की यात्राओं के दौरान उनके काफिले का आकार पहले की तुलना में छोटा देखा गया है. सुरक्षा एजेंसियां यह सुनिश्चित कर रही हैं कि वाहनों की संख्या कम होने के बावजूद प्रधानमंत्री की सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी न आए. इसके लिए ब्लू बुक में तय सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जा रहा है.

अन्य विभागों में भी इन उपायों को बढ़ावा दिया जा सकता है

सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री का यह कदम केवल खर्च कम करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के लिए भी एक संदेश है कि सरकारी संसाधनों का उपयोग जरूरत के अनुसार और जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए. माना जा रहा है कि आने वाले समय में अन्य विभागों में भी इसी तरह मितव्ययिता और पर्यावरण-अनुकूल उपायों को बढ़ावा दिया जा सकता है. प्रधानमंत्री मोदी की यह पहल ऐसे समय में सामने आई है, जब सरकार लगातार प्रशासनिक सुधार, हरित ऊर्जा और सार्वजनिक धन के विवेकपूर्ण उपयोग पर जोर दे रही है.

सीएम योगी ने दिए ये निर्देश

वहीं, इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मुख्य सचिव, डीजीपी, सभी विभागों के अपर मुख्य सचिवों और प्रमुख सचिवों के साथ हुई बैठक में निर्देश दिया था कि मुख्यमंत्री और मंत्रियों के काफिले में तत्काल 50 फीसदी की कमी की जाए. साथ ही, काफिले से अनावश्यक वाहनों को हटाने के भी निर्देश दिए गए थे. इसी के साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश में वर्क फ्रॉम होम के कल्चर को भी प्राथमिकता देने की अपील की. उन्होंने पीएनजी, मेट्रो, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों आदि के उपयोग पर विशेष बल दिया. मुख्यमंत्री जी का सरकारी बैठकों, सेमिनारों, कॉन्फ्रेंस और वर्कशॉप के वर्चुअली आयोजन पर जोर रहा.

ये भी पढ़ें- पूर्व CM मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, 38 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This

Exit mobile version