Amarnath Yatra: पंजीकरण कराने पहुंचे शिव के भक्त, कल जम्मू से रवाना होगा पहला जत्था

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरु हो रही है. यात्रा पर आने वाले बाबा बर्फानी के भक्तों के स्वागत के लिए मंदिरों का शहर जम्मू तैयार है. 28 जून को आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से पहला जत्था बालटाल और पहलगाम के लिए रवाना होगा. यात्रा 29 जून को शुरू होगी. इससे पहले जम्मू के सरस्वती धाम में बुधवार से तत्काल रजिस्ट्रेशन के लिए टोकन जारी होना शुरू हो गया हैं. पंजीकरण कराने के लिए बड़ी संख्या में शिव के भक्त पहुंच रहे हैं.

पहले दिन बालटाल और पहलगाम से यात्रा करने वालों के लिए एक-एक हजार टोकन दिए गए. टोकन प्राप्त करने वाले यात्री आज रजिस्ट्रेशन कराने के लिए पहुंचे. बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर यात्रियों में इस कदर उत्साह है कि टोकन लेने के लिए जम्मू के सरस्वती धाम में सुबह चार बजे से ही लाइनें लग गईं. कई श्रद्धालु रात दो बजे ही पहुंच गए थे. बांगलादेश से भी चार श्रद्धालु आनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाकर जम्मू पहुंचे हैं. सुरक्षा में किसी तरह की कोई चूक न हो, इसके लिए सुरक्षाबलों ने मार्क ड्रिल कर व्यवस्थाएं जांचीं.

मालूम हो कि बीते दिनों यात्री वाहनों पर हुए आतंकी हमले के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. यात्रा मार्ग पर सुरक्षाबलों की तैनाती को बढ़ाया गया है. इसके साथ ही ड्रोन और 365 एंगल के सीसीटीवी कैमरों से यात्री वाहनों पर नजर रखी जा रही है. जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर हर 500 मीटर और एक किलोमीटर की दूरी पर सुरक्षा चौकियां स्थापित की गई हैं. इन पर 24 घंटे हथियारबंद जवान मुश्तैद रहेंगे.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version