पाक के साथ तनाव के बीच अमित शाह का झारखंड दौरा रद्द, CM हेमंत सोरेन बोले- हम केंद्र सरकार के साथ

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

रांचीः पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार केंद्र सरकार के साथ है. सेना और सरकार जो भी कदम उठाएगी उनका समर्थन रहेगा. हेमंत सोरेन ने कहा कि अभी केंद्र के साथ एकजुट रहने का समय है और हम लोग केंद्र के साथ एकजुट हैं.

अमित शाह का झारखंड दौरा रद्द

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार और सेना द्वारा कई निर्णय लिए जा रहे हैं. हम लोग इस देश की एकता-अखंडता को आरक्षण बनाए रखने के लिए जो भी होगा वह करेंगे और उसके साथ रहेंगे. उन्होंने बताया कि झारखंड में 10 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का होने वाला दौरा रद्द कर दिया गया है.

रद्द की गई पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक

जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार ने 10 मई को रांची में होने वाली पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक को रद्द कर दिया है और संबंधित राज्यों को इसकी सूचना दे दी गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध की स्थिति के कारण बैठक रद्द की गई है. हालांकि, बैठक रद्द करने का आधिकारिक कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है. चूंकि बैठक रद्द हो गई है, इसलिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रांची नहीं आएंगे.

अमित शाह शुक्रवार को रांची जाने वाले थे

मूल कार्यक्रम के मुताबिक, अमित शाह को 9 मई को रांची आना था और 10 मई को बैठक में भाग लेना था. बैठक में बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के मुख्यमंत्रियों के भी भाग लेने की संभावना थी. सरकारी सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार ने बैठक की सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं. केंद्रीय गृह मंत्री और अन्य अधिकारियों के आगमन की आधिकारिक सूचना मिलने के बाद राज्य सरकार ने उन्हें राजकीय अतिथि घोषित कर दिया था. बिहार के उपमुख्यमंत्री ने बैठक में भाग लेने की आधिकारिक पुष्टि की थी. हालांकि, ओडिशा और पश्चिम बंगाल सरकारों ने बैठक में भाग लेने वाले अधिकारियों की सूची नहीं दी थी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version