Amritsar: पाकिस्तान से आए ड्रोन को BSF ने मार गिराया, तस्कर काबू, 3.4 किलो हेरोइन बरामद

अमृतसर। शनिवार की रात अटारी सीमांत गांव धनोए खुर्द के पास अमृतसर में बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। इसके साथ ही बीएसएफ जवानों ने ड्रोन से गिराई गई हेरोइन को लेने पहुंचे एक तस्कर को काबू कर उसके कब्जे से 3.4 किलो हेरोइन बरामद किया।

जवानों ने सर्च के दौरान गांव के बाहर खेतों से क्वाडकॉप्टर, डीजेआई मेट्रिस आरटीके 300 ड्रोन और हेरोइन के साथ हुक और स्ट्राइप्स भी बरामद किया। मालूम हो कि बीएसएफ के जवान लगातार सीमांत गांव धनोए कलां के इलाके में सर्च अभियान चला रहे हैं।

बीएसएफ प्रवक्ता के अनुसार, खासा सेक्टर हेडक्वार्टर के तहत अटारी सीमा पर बीएसएफ के जवान शनिवार की रात गश्त कर रहे थे। इस दौरान रात करीब 9.35 बजे धनोए खुर्द इलाका में गश्त कर रहे जवानों ने पाकिस्तान की तरफ से घुसे ड्रोन की आवाज सुनी, तो तत्काल उस पर फायरिंग शुरु कर दी।

इसके तुरंत बाद जवानों ने गांव के बाहर किसी खेत में किसी चीज के गिरने की आवाज सुनी, तो पूरे इलाके को सील कर दिया। गांव के बाहर स्थित एक खेत में चलाए गए सर्च अभियान के दौरान बल के जवानों ने क्वाडकॉप्टर, डीजेआई मेट्रिस आरटीके 300 ड्रोन बरामद किया।

बल के प्रवक्ता ने बताया कि इस बीच ही बीएसएफ के जवानों ने तीन लोगों को धनोए खुर्द गांव की तरफ भागते देखा, तो उनका पीछा किया। एक संदिग्ध को काबू कर लिया। बीएसएफ ने उसके कब्जे से एक पैकेट बरामद किया, जिसके अंदर हेरोइन के तीन पैकेट मिले, जो 3 किलो 400 ग्राम थी। जवानों ने हेरोइन की इस खेप के साथ एक लोहे की हुक और चार चमकीली स्ट्राइप्स भी बरामद किया।

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version