PM मोदी के नाम एक और उपलब्धि, ‘एक्स’ पर फॉलोअर्स की संख्या पहुंची 100 मिलियन के पार

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नाम एक नई उपलब्धि हुई है। बता दें कि पीएम मोदी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 100 मिलियन फॉलोअर्स पूरे हो गए हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी दुनिया में दूसरे सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले नेता बन गए हैं।

पीएम मोदी से आगे केवल बराक ओबामा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आगे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा हैं, जिनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 131 मिलियन से अधिक फॉलोअर हैं। इसके अलावा भारत में तो पीएम मोदी के आसपास भी कोई नहीं टिकता है। पीएम मोदी के बाद भारत में सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले नेता यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ हैं। सीएम योगी के X प्लेटफार्म पर 29.5 मिलियन फॉलोअर हैं।
Latest News

Trump Iran Warning: ‘डील नहीं हुई तो हर पावर प्लांट और ब्रिज उड़ा देंगे’, ट्रंप ने ईरान को दी धमकी

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर सीजफायर उल्लंघन का आरोप लगाते हुए सख्त चेतावनी दी है. मिडिल ईस्ट में तनाव फिर बढ़ गया है.

More Articles Like This

Exit mobile version