Dhar Bhojshala Survey: भोजशाला में आठवें दिन ASI सर्वे शुरू, आज मुस्लिम पक्ष अदा करेगा नमाज

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dhar Bhojshala ASI Survey: मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला के ASI सर्वे का आज आठवां दिन है. सर्वे की टीम सुबह ही भोजशाला पहुंच गई है. सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है. सुरक्षा को देखते हुए परिसर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात हैं. आज शुक्रवार का दिन है ऐसे में आज मुस्लिम पक्ष नमाज अदा करेगा. इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.

दोपहर 1 से 3 बजे तक नमाज अदा करेगा मुस्लिम पक्ष

बताते चलें कि हिंदुओं के लिए, भोजशाला परिसर देवी वाग्देवी (सरस्वती) को समर्पित एक मंदिर है, जबकि मुसलमानों के लिए, यह कमल मौला मस्जिद का स्थान है. 2003 में एक व्यवस्था के अनुसार, हिंदू मंगलवार को सूर्योदय से सूर्यास्त तक परिसर में पूजा करते हैं जबकि मुस्लिम शुक्रवार को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक नमाज अदा करते हैं. आज शुक्रवार का दिन है, ऐसे में आज दोपहर र 1 बजे से 3 बजे तक मुस्मिल समुदाय के लोग यहां नमाज अदा करेंगे.

जानिए ASI के सर्वे में अब तक क्या हुआ?

 

  • भोजशाला कों अंदर बाहर नापा गया मतलब लम्बाई चौड़ाई का मेजरमेंट मिलाया गया
  • भोजशाला के अंदर बाहर से मिट्टी के सेम्पल लिए गए.
  • खुदाई करके निकाले गए पत्थरों के सेम्पल लिए गए, जिससे भोजशाला की उम्र पता की जा सके.
  • कार्बन डेटिंग की गई
  • भोजशाला के अंदर मौजूद पत्थरों पर मौजूद कलाकृतियों कों रिकॉर्ड किया उनके सबूत लिए
  • भोजशाला के बाहरी हिस्से में अबतक 3 गड्डे खोदे गए एक गड्डे की गहराई 12 फ़ीट से अधिक हो गई
  • गड्डे से मिट्टी और पत्थर निकाले गए
  • भोजशाला की नींव की खुदाई की जा रही, जिससे भोजशाला की उम्र का पता चल सके.
  • नींव की खुदाई तक जाने के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल किया जा रहा है.
  • भोजशाला के बाहर कमाल मौला मज्जिद तक मार्किंग की गई
  • भोजशाला के बाहर कब्रिस्तान के सामने भी मार्किंग की गई.
  • भोजशाला की छत कों नापा गया
  • ASI की सर्वे टीम में दो एक्सपर्ट और बड़े अब कुल 19 सदस्यों की टीम हो चुकी है.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version