Assam Elections: ‘रोटी के लिए भटकना पड़ता था, इसलिए जनता ने सत्ता से बाहर किया’, कांग्रेस पर भाजपा अध्यक्ष का हमला

Assam Elections 2026: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा है कि कांग्रेस के शासनकाल में असम के लोगों को रोटी के लिए भटकना पड़ता था. रोजगार के अवसर नहीं थे और न ही महिलाओं और राज्य की जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित थी. इसी कारण असम की जनता ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर सजा दी. नितिन नवीन ने शनिवार को असम के श्रीभूमि में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे.

हर क्षेत्र में राज्य ने की उल्लेखनीय प्रगति 

उन्होंने आगे कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और असम तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहे हैं. सड़क, बिजली, रोजगार जैसे हर क्षेत्र में राज्य ने उल्लेखनीय प्रगति की है. इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने असम में भाजपा-एनडीए की जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि सभा में उमड़ी भारी भीड़ इस बात का साफ संकेत है कि आने वाले समय में असम में भाजपा की प्रचंड बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है और जनता का पूरा आशीर्वाद पार्टी को मिलने वाला है.

राज्य को अपराध का गढ़ बनाया

नितिन नवीन ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने असम के विकास और उसकी समृद्ध विरासत, दोनों को आगे बढ़ाने का काम किया है. इससे पहले राज्य को अपराध का गढ़ बना दिया गया था. बराक वैली का जिक्र करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि एक समय यह इलाका उपेक्षा और भेदभाव का शिकार था, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं. उन्होंने बताया कि ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के जरिए इस क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज हुई है और लोगों तक सुविधाएं पहुंच रही हैं.

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का भी जिक्र

नितिन नवीन ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत असम में 22 लाख गरीबों को पक्के घर दिए जा चुके हैं. साथ ही आने वाले समय में 15 लाख और मकान बनाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके अलावा ओरुनोडोई (अरुणोदय) योजना के तहत लाभार्थियों को अब 3,000 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी. उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों के घर बनाने और उनके जीवन स्तर को बेहतर करने के लिए लगातार काम कर रही है.

सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध

अरुणोदय योजना असम सरकार की एक प्रमुख कल्याणकारी योजना है. इसका उद्देश्य गरीब परिवारों को प्रत्यक्ष वित्तीय सहायता प्रदान करना है. महिलाओं के सशक्तीकरण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में राज्य सरकार माताओं-बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. उनकी सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक मजबूती सुनिश्चित करने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं.

इसे भी पढ़ें. सरकार का बड़ा ऐलान: 5 किलो LPG सिलेंडर अब बिना एड्रेस प्रूफ, ID दिखाओ और गैस पाओ

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version