बैंकों ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत दिया 1,751 करोड़ का लोन, 31 अक्तूबर तक दो लाख के पार पहुंची खातों की संख्या

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बैंकों ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Scheme) के तहत 31 अक्तूबर, 2024 तक एक हजार 751 करोड़ रुपये का लोन दिया है. वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में इस बात की जानकारी दी. उन्होंने बताया, ग्रामीण इलाकों में सरकार ने लोगों के सामने आने वाली चुनौतियों को दूर करने के साथ ही आबादी की जरूरतों को पूरा करने के लिए लोन के प्रवाह को सुलभ बनाने के तमाम कदम उठाए हैं.

दो लाख से ज्यादा खोले गए खाते

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 2.02 लाख से अधिक खाते खोले गए हैं, जिनमें 1,751.20 करोड़ रुपये की स्वीकृत ऋण राशि है. सरकार ने अपने हाथों और औजारों से काम करने वाले कारीगरों और शिल्पकारों को संपूर्ण सहायता प्रदान करने के लिए 17 सितंबर, 2023 को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version