बंगाल में नमाज की आजादी लेकिन पूजा के लिए लेनी पड़ती है अदालत से अनुमति-नितिन नवीन

West Bengal Assembly polls 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बीच तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्य में धार्मिक गतिविधियों की अनुमति को लेकर “दोहरे मानदंड” अपनाए जाने का आरोप लगाया. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बुधवार को कहा कि राज्य में नमाज अदा करने की पूरी आजादी है लेकिन पूजा आयोजित करने या पंडाल लगाने के लिए अदालत से अनुमति लेनी पड़ती है.

यह स्थिति “दुर्भाग्यपूर्ण”

नवीन ने कोलकाता के बाहरी इलाके में स्थित दक्षिणेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद पत्रकारों से कहा कि यह स्थिति “दुर्भाग्यपूर्ण” है. उन्होंने कहा, “यहां नमाज अदा करने की अनुमति है लेकिन पूजा करने और पंडाल लगाने के लिए उच्च न्यायालय से अनुमति मांगनी पड़ती है.” नवीन ने कहा, “मैंने दक्षिणेश्वर में पूजा की और राज्य के लोगों के कल्याण तथा ‘विकसित बंगाल’ एवं ‘सोनार बांग्ला’ के निर्माण के लिए देवी से प्रार्थना की.”

कई संगठनात्मक और रणनीतिक बैठके

नितिन नवीन ने अगले महीने पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों को और मजबूत करने के लिए मंगलवार को कई संगठनात्मक और रणनीतिक बैठके कीं. BJP की राज्य इकाई के सूत्रों ने बताया कि मंगलवार से शुरू हुई नवीन की दो दिवसीय बंगाल यात्रा महज एक नियमित संगठनात्मक समीक्षा के लिए नहीं है. बल्कि राज्य में बीजेपी की चुनाव प्रचार रणनीति को नया रूप देने के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा किए जा रहे व्यापक प्रयासों का हिस्सा है.

ममता बनर्जी का केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर हमला

इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी, केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बुधवार को तीखा हमला करते हुए उन पर संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करके लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया. बनर्जी ने उत्तर बंगाल के मैनागुड़ी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग मतदान के अधिकार छीन रहे हैं.

इसे भी पढ़ें. PAK क्रिकेटर की पहली और दूसरी पत्नी में जंग, पूर्व पत्नी के सनसनीखेज खुलासे से मचा हंगामा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version