Bharat Nyay Yatra: मणिपुर में ‘न्याय यात्रा’ को न‍हीं मिली अनुमति, अब क्या है राहुल गांधी का प्लान?

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rahul Gandhi Bharat Nyay yatra: मणिपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा को अनुमति नहीं मिली है. बुधवार को म‍णिपुर सरकार ने इंफाल के पैलेस ग्राउंड में यात्रा की अनुमति देने से मना कर दिया है. इसके लिए कांग्रेस पार्टी अपना निजी आयोजन स्थल बना सकती है. बता दें कि यह यात्रा इंफाल के पूर्वी जिले के हट्टा कांगजेइबुंग से शुरू होकर आगे बढ़नी थी. मुख्‍यमंत्री एन वीरेन सिंह के फैसले ने कांग्रेस को रणनीति बदलने पर मजबूर किया कर दिया है. बता दें कि भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा 14 जनवरी को इंफाल से शुरू होने वाली है.

नहीं मिला परमिशन

आज सुबह मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक के मेघचंद्र, पार्टी नेताओं की एक टीम के साथ सीएम एन बीरेन सिंह से मिलने उनके कार्यालय परिसर-सह-बंगले में गए थे. मेघचंद्र ने वापस आकर कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें सूचित किया कि उनकी सरकार अनुमति नहीं दे सकती. मणिपुर में कानून-व्यवस्था की स्थिति का हवाला देते हुए परमिशन नहीं दी गई.

यहां से शुरू होगी यात्रा

मेघचंद्र ने मणिपुर सरकार के इस फैसले को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताया. कांग्रेस नेता ने कहा कि अब आयोजन स्थल को थौबल जिले के खोंगजोम में एक निजी स्थान में बदलने का फैसला लिया गया है. बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के नेतृत्व में पार्टी एक निजी स्थल पर कार्यक्रम शुरू करेगी.

6200 किलोमीटर की यात्रा

आपको बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी मणिपुर से मुंबई तक भारत न्‍याय यात्रा निकालने जा रहे हैं. राहुल गांधी 14 राज्यों की 85 जिले होते हुए लगभग 6200 किमी की यात्रा 67 दिनों में तय करेंगे. न्‍याय यात्रा मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात होते हुए महाराष्ट्र पहुंचेगी.

ये भी पढ़ें :- Delhi: अंगीठी बनी काल, थम की गई दंपति की सांस, मासूम पर हुई ईश्वर की कृपा

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version