Bharat Ratna to Ratan Tata: रतन टाटा को ‘भारत रत्न’ देने की मांग, महाराष्ट्र की शिंदे कैबिनेट ने पास किया प्रस्ताव

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bharat Ratna to Ratan Tata: भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का 86 साल की उम्र में दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बुधवार रात निधन हो गया. रतन टाटा के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है. इन सबके बीच उन्हें भारत रत्न देने की भी मांग देश में उठने लगी है. मशहूर उद्योगपति और टाटा ग्रुप के मानद चेयरमैन रतन टाटा को ‘भारत रत्न’ देने की मांग की गई है. वहीं, महाराष्ट्र कैबिनेट में रतन टाटा को भारत रत्न देने के संबंध में एक प्रस्ताव पास कर दिया गया है.

केंद्र सरकार लेगी अंतिम फैसला

दरअसल, महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में रतन टाटा के निधन पर शोक जताते हुए एक शोक प्रस्ताव पारित किया गया. इस दौरान भारत रत्न पुरस्कार के लिए उनका नाम प्रस्तावित करने का फैसला लिया गया. महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया कि उद्योगपति रतन टाटा का नाम भारत रत्न पुरस्कार के लिए प्रस्तावित करते हुए केंद्र सरकार को भेजा जाए. केंद्र सरकार अब महाराष्ट्र कैबिनेट के इस प्रस्ताव पर अंतिम फैसला लेगी.

एक दिन का राजकीय शोक

महाराष्ट्र सरकार ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार को राज्य में एक दिन के शोक की घोषणा की. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि कि महाराष्ट्र में सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्र ध्वज 10 अक्टूबर को शोक के प्रतीक के रूप में आधा झुका रहेगा.

रतन टाटा से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

पारसी होने के बावजदू रतन टाटा का हिंदू रीति-रिवाज से होगा अंतिम संस्कार? जानिए वजह

Ratan Tata Successor: कौन होगा रतन टाटा का उत्तराधिकारी? जानिए किसके पास जाएगा 3800 करोड़ का साम्राज्य

पद्म विभूषण Ratan Tata के निधन पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने व्यक्त की संवेदना, सोशल मीडिया पर किया भावुक पोस्ट

Ratan Tata Biography: केवल सामान्य उद्योगपति नहीं थे ‘टाटा’, जानिए कैसा रहा है रतन का जीवन?

Ratan Tata Death: रतन टाटा के निधन पर अमेरिका ने जताया शोक, सुंदर पिचाई ने ऐसे किया याद

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version