Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या के लिए Bihar के इस जिले से चलेगी आस्था स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ayodhya Ram Mandir: रामलला के दर्शन का इंतजार लोगों को बेसब्री से है. 22 जनवरी को उद्घाटन के बाद अयोध्‍या में भारी संख्‍या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी. लेकिन लोग यहां तक जाने के लिए अभी से ही संसाधनों की तलाश में जुट गए हैं. आपको बता दें कि रेलवे भागलपुर से अयोध्या के लिए सीधी ट्रेन चलाने जा रहा है. रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, अयोध्या में बन रहे राम मंदिर और रामलला के दर्शन को अब भागलपुर के लोगों के लिए रेलवे यहां से सीधी ट्रेन चलाने जा रहा है.

5 मिनट का होगा ठहराव
आस्था स्पेशल के नाम से चलने वाली ये ट्रेन सोमवार की रात 12:11 बजे आएगी. 5 मिनट रुकने के बाद यह ट्रेन 12:16 बजे भागलपुर से रवाना होगी. ये ट्रेन पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे के न्यू बोंगाईगांव स्टेशन से चलकर भागलपुर और जमालपुर होते हुए बनारस होते हुए अयोध्या जाएगी. ट्रेन सोमवार 5 फरवरी को न्यू बोंगाईगांव से रवाना होगी. वापसी में बुधवार 7 फरवरी को रात 8:30 बजे अयोध्या से भागलपुर होते हुए आगे जाएगी. ट्रेन में 24 ICF रैक होंगे.

ट्रेन में 24 कोच
अयोध्या दर्शन के लिए श्रद्धालु अभी से ही आस लगाए बैठे हुए हैं. कई श्रद्धालुओं का कहना है कि 22 जनवरी को रामलाल का उद्घाटन के दौरान काफी भीड़ होगी, तो हम लोग नहीं जा पाएंगे. लेकिन इसके बाद फरवरी से लोग जाने का प्लान करने लगे हैं. ऐसे में रेलवे प्रशासन भी ऐसे श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए यह ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना करेंगी.

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Prices: छत्तीसगढ़ में महंगा, तो महाराष्ट्र में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version