Bihar News: चिराग पासवान ने जातीय गणना को लेकर राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- ‘मेरी समझ के परे हैं कि वे…’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar News: मेरी समझ के परे हैं कि वे (राहुल गांधी) उस पार्टी के नेता हैं जो आजादी के बाद अधिकांश समय तक सत्ता में रही और आज वे ये सारी बातें और वादे कर रहे हैं. आप इतने साल से कर क्या रहे थे?. आज से 10 साल पहले भी तो आपकी सरकार थी, उस समय आप जातीय जनगणना करवा सकते थे. उक्‍त बातें लोकसभा में लोजपा आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के भाषण पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कही.

वन नेशन-वन इलेक्शन देश के लिए बहुत जरूरी- पासवान

पासवान ने आगे कहा, विपक्ष में जाकर इनकी(राहुल गांधी) भाषा बदल जाती है. सत्ता में रहकर सत्ता के सुख को भोगने के अलावा उन्होंने और उनके परिवार ने कभी कुछ नहीं किया. इससे पहले वन नेशन-वन इलेक्शन पर भी चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया दी. पासवान ने कहा, वन नेशन-वन इलेक्शन देश के लिए बहुत जरूरी है. जिस तरह से हर दूसरे-तीसरे महीनें देश के किसी न किसी राज्य में चुनाव के कारण उस राज्य के कामों को रोका जाता है, उससे उस राज्य और देश दोनों का नुकसान होता है. इसी सोच के साथ वन नेशन-वन इलेक्शन को लाया जा रहा है.

ताकि उसके बाद अगले पांच साल तक भारत का संघीय ढांचा विधिवत तरीके से देश और अलग-अलग राज्यों की योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम करें. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच का हम एनडीए के तमाम दल व लोकजन शक्ति पार्टी रामविलास भी मजबूती से इस सोच का समर्थन करती है. चिराग पासवन ने आगे कहा, कहीं न कहीं आज की तारिख में देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए, देश में विकास कार्यों को गति देने के लिए देशभर में एक साथ चुनाव हो तो बेहतर है. वहीं, कांग्रेस के विरोध को लेकर पासवान ने कहा, हर वो सोच जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लेकर आते हैं कांग्रेस उसका विरोध ही करती है.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version