Bihar Politics: अब तेजस्वी यादव के हाथों में पार्टी की कमान, लालू यादव की राजनीति पर लगा पूर्ण विराम

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar Politics: बिहार से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है. बिहार की प्रमुख पार्टियों में से एक राष्ट्रीय जनता दल में आज एक नए युग की शुरुआत हो गई है. पार्टी ने तेजस्वी यादव को RJD के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में चुना है.

आरजेडी में राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद पहले लालू यादव के पास था. वह 1997 में पार्टी की स्थापना के बाद से ही ये पद संभाल रहे थे. राजद के इस फैसले के बाद पार्टी में लालू युग का ऑफिशियल अंत हो गया है. अब तेजस्वी यादव ही पार्टी के हाईकमान होंगे.

पार्टी ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट किया, “एक नए युग की शुरुआत! तेजस्वी यादव जी को राष्ट्रीय जनता दल का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.”

यह घोषणा RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के उद्घाटन सत्र में की गई, जिसमें लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बिहार के दोनों पूर्व मुख्यमंत्री शामिल थे. लालू यादव ने अन्य शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में अपने बेटे तेजस्वी यादव को नियुक्ति पत्र सौंपा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version