PM मोदी से माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर Bill Gates ने की मुलाकात, बोले- आपसे मिलना हमेशा प्रेरणादायक

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bill Gates Meet PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच वैश्विक मुद्दों को लेकर चर्चा हुई. पीएम आवास पर उनकी यह मुलाकात हुई. बिल गेट्स ने मुलाकात के बाद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, पीएम मोदी से मिलना हमेशा प्रेरणादायक होता है. उनसे मुलाकात के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, महिला आधारित विकास, डीपीआई, कृषि, स्वास्थ्य समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई.

वहीं पीएम मोदी ने इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर लिखा- हमेशा उन सेक्टर्स के बारे में चर्चा करने से खुशी मिलती है, जो हमारे प्लेनेट के हित में हैं. और दुनियाभर में लाखों लोगों को मजबूत और सशक्त बनाते हैं.

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद शेयर किया अनुभव

पीएम मोदी से मिलने से पहले बिल गेट्स ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मुलाकात की. बिल गेट्स ने मीटिंग के बाद लिखा कि मुझे भारत की जी-20 प्रेसीडेंसी, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर बात करके काफी अच्छा लगा. उन्होंने कहा कि भारत नॉलेज और टेक्नोलॉजी हस्तांतरण के जरिए दुनिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

ये भी पढ़े: अब यूरिया के मामले में भी देश बनेगा आत्मनिर्भर, पीएम मोदी ने झारखंड को दी कई बड़ी सौगात
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version