दिनदहाड़े बीजेपी युवा मोर्चा नेता की हत्या, हमलावर मौके से फरार, प्रदेश अध्यक्ष ने जताया शोक

Karnataka: कर्नाटक में बुधवार को दिनदहाड़े कार सवार बदमाशों ने बीजेपी युवा मोर्चा नेता वेंकटेश की चाकूं घोंपकर हत्या कर दी. उस वक्त वेंकटेश अपने दोस्त से मिलने जा रहे थे. इसी बीच बदमाशों ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी. इसके बाद कार से बाहर निकले और उन पर चाकू से हमला कर दिया. वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए. कर्नाटक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने वेंकटेश के निधन पर शोक जताया.

कुरुबारा देवी कैंप से गंगावती जा रहे थे वेंकटेश

मामले में कोप्पल के पुलिस अधीक्षक राम एल अरासिद्दी ने बताया कि वेंकटेश कुरुबारा देवी कैंप से गंगावती जा रहे थे, तभी हमलावरों के एक समूह ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उनका पीछा किया और हमले के तुरंत बाद मौके से फरार हो गए. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल वेंकटेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई.

पुरानी रंजिश से उपजे गैंगवार से जुड़ी हो सकती है यह हत्या

पुलिस को शक है कि यह हत्या पुरानी रंजिश से उपजे गैंगवार से जुड़ी हो सकती है. पुलिस उपाधीक्षक सिद्धना गौड़ा पाटिल ने घटनास्थल का मुआयना किया. इस घटना पर प्रतिक्रिया देते करते हुए कर्नाटक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने वेंकटेश के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि कोप्पल जिले के गंगावती तालुका में युवा मोर्चा नेता वेंकटेश के दुखद निधन की खबर हृदयविदारक है. मैं उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर वेंकटेश की आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे.

शिकायत के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज

पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया और हत्या में शामिल चार आरोपियों को भी पकड़ लिया है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने का भी प्रयास किया जा रहा है. पुलिस मामले में जांच कर रही है. कर्नाटक में बीजेपी युवा मोर्चा के नेता की हत्या का यह पहला मामला नहीं है.

पहले भी हो चुकी है कई नेताओं की हत्या

इससे पहले भी कई नेताओं की हत्या हो चुकी है. साल 2022 में दक्षिण कन्नड़ के भाजपा युवा मोर्चा के नेता प्रवीण नेट्टारू की मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी, जिसके बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जांच की थी. इसके अलावा 2023 में धारवाड़ में भाजपा युवा मोर्चा के एक अन्य कार्यकर्ता प्रवीण कम्मार की स्थानीय झड़प के दौरान चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने संदिग्धों को तुरंत पकड़ लिया था.

इसे भी पढ़ें. Maharashtra: पीएम मोदी ने किया नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version