चमोली टनल हादसाः सात मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम सामने आए

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chamoli Tunnel Accident: उत्तराखंड के चमोली में हुए टनल हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 14 लोग घायल हैं. घायलों में बिहार के चार लोग भी शामिल हैं. जिनमें से तीन लोग बिहार के गोपालगंज जिले के हैं तो वहीं एक रोहतास जिले के हैं. दरअसल, टीएचडीसी द्वारा निर्माणाधीन विष्णुगढ़ पीपलकोटि जल विद्युत परियोजना की गुरुवार की शाम करीब सात बजे अचानक सुरंग में भू-धंसाव होने से कई मजदूर अंदर फंस गए थे. रात भर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में 21 लोगों को बाहर निकाला गया.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

हादसे में मृत लोगों के नाम सामने आए हैं. मृतकों में टिहरी जिले के गेंवाल के रहने वाले प्रदीप सिंह पवार, चमोली के मुकेश, बिहार के दुर्लभ शर्मा, झारखंड के विजय और जितेंद्र कुमार, लोकेश्वर और भुनेश्वर का नाम शामिल है. लोकेश्वर और भुनेश्वर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक जलविद्युत परियोजना स्थल पर निर्माणाधीन पीपलकोटी सुरंग में गुरुवार (13 अगस्त) को पानी और मलबा घुसने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हो गए. घायलों का इलाज कराया जा रहा है.

घायलोें में ये लोग हैं शामिल

हादसे में घायल 14 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में छत्तीसगढ़ के कोंडागांव निवासी सुनील दीवान, झारखंड के हाबिल गुड़िया, निस्तार भिंगरा, विनोद सावना, दीना बैगरा, खेला राम बिसरा, पंजाब के छब्बा सिंह, हिमाचल के तिलक राज, बिहार के चन्दन कुमार, अवधेश, नन्दलाल, रोहित पाण्डे, छत्तीसगढ़ के पेन सिंह और गोविंद का नाम शामिल है.

इसमें से गोविंद को डिस्चार्ज कर दिया गया है. जबकि रोहित पांडे को श्रीनगर रेफर किया गया है. बाकी सभी घायलों का गोपेश्वर जिला अस्पताल इलाज चल रहा है. यह सभी मजदूर टनल के निर्माण कार्य को अंजाम दे रहे थे. इसी दौरान पानी घुसने से यह हादसा हो गया.

सुरंग में फंसे थे 22 श्रमिक

मालूम हो कि सुरंग के अंदर 22 श्रमिक फंस गए थे. इनमें से 20 लोगों को बाहर निकाल लिया गया, जिनमें छह को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि 14 घायल श्रमिकों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है. बचे हुए दो श्रमिकों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है.

अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा पीपलकोटी क्षेत्र में टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (टीएचडीसी) लिमिटेड की परियोजना स्थल पर हुआ. हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चमोली के लिए रवाना हो गए हैं. वे घटनास्थल पर पहुंचकर हालातों का जायजा लेंगे.

Latest News

ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान BRICS समिट के लिए आएंगे दिल्ली, 2024 में बना था पूर्ण सदस्य

Masoud Pezeshkian India visit: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान हाल ही में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने...

More Articles Like This