Champai Soren: पूर्व CM चंपई सोरेन तीन MLA के साथ दिल्ली रवाना, कर सकते है BJP जॉइन

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

रांचीः झारखंड में सियासी हलचल तेज हो गई है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन तीन जेएमएम विधायकों के साथ दिल्ली रवाना हो गए है. संभावना जताई जा रही है कि पूर्व सीएम दोपहर 3 बजे दिल्ली भाजपा मुख्यालय में बीजेपी जॉइन कर सकते हैं. एयर इंडिया फ्लाइट संख्या 0769 से चंपई सोरेन दिल्ली रवाना हुए हैं.

वहीं, चंपई सोरेन के दिल्ली जाने से सियासी हलचल तेज हो गई है. दशरथ गगराई, रामदास सोरेन, चमरा लिंडा, लोबिन हेमब्रोम, समीर मोहंती भी संपर्क में नहीं हैं. यानी कुल 6 विधायकों के लापता होने की खबर है.

सूत्रों की माने तो चंपई सोरेन भाजपा के बड़े नेताओं के संपर्क में हैं. दो दिन पहले से ही उनके पाला बदलने की अटकलें तेज हो गई थी.

चंपई के शामिल होने से भाजपा को होगा फायदा
राजनीतिक जानकारों के अनुसार, चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने से आगामी विधानसभा चुनाव में आदिवासी वोट बैंक में बड़ी सेंध लगाने में बड़ी मदद मिलेगी, लेकिन पार्टी के अंदर खेमेबाजी भी तेज होगी. चंपई की जमशेदपुर सहित कोल्हान क्षेत्र में अच्छीम पकड़ है. खासकर पोटका, घाटशिला और बहरागोड़ा, ईचागढ़, सरायकेला-खरसावां व प. सिंहभूम जिले के विधानसभा क्षेत्रों में मजबूत जनाधार है.

मालूम हो कि 2019 के लोकसभा चुनाव में चंपई ने जमशेदपुर संसदीय सीट से चुनाव लड़ा था. आदिवासी बहुल इन क्षेत्रों में संथाल और भूमिज समुदाय ने झामुमो का जमकर समर्थन दिया था. कोल्हान के विधानसभा चुनाव में जीत का अंतर 10 से 20 हजार तक ही होता है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version