Bhupesh Baghel Father Death: पूर्व CM भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार का निधन, 3 महीने से अस्पताल में थे भर्ती

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bhupesh Baghel Father Death: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल का निधन हो गया है. कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल ने 89 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली. बता दें कि उनकी तबीयत बीते करीब तीन महीनों से खराब चल रही थी और वो रायपुर के एक अस्पताल में भर्ती थे.

सोमवार की सुबह छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल का निधन हो गया. नंद कुमार बघेल पिछले 3 महीने से बीमार चल रहे थे. जानकारी के मुताबिक, नंद कुमार बघेल कई महीनों से मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी पुरानी बीमारी से पीड़ित थे. इनका इलाज राजधानी रायपुर के श्रीबालाजी अस्पताल में चल रहा था. जहां वे करीब 3 महीने से भर्ती थे.

10 जनवरी को होगा अंतिम संस्कार

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म (X) पर जानकारी देते हुए लिखा कि दु:ख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि बाबूजी नंद कुमार बघेल जी का आज सुबह निधन हो गया है. अभी पार्थिव शरीर को पाटन सदन में रखा गया है. मेरी छोटी बहन के विदेश से लौटने के बाद अंतिम संस्कार 10 जनवरी को हमारे गृह ग्राम कुरुदडीह में होगा.

सीएम विष्णुदेव साय ने जताय दुःख

प्रियंका गांधी ने जताया शोक

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version