मुख्यमंत्री विजय ने तमिलनाडु के पूर्व CM एम के स्टालिन से की मुलाकात

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tamil Nadu Politics: सोमवार को तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने पूर्व सीएम और DMK प्रमुख एम के स्टालिन से मुलाकात की. टीवीके चीफ ने कल ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. यह शपथ उन्होंने एक ऐतिहासिक चुनावी जीत के बाद ली, जिसने दशकों से चली आ रही DMK और AIADMK की दो दलीय सत्ता के प्रभुत्व को तोड़ दिया. दोनों नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात में किन-किन मुद्दों पर बातचीत हुई, अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है.

दोनों नेताओं ने किया एक-दूसरे का अभिवादन

मीडिया के साथ साझा की गई मुलाकात की तस्वीरों में सीएम विजय काले रंग के सूट पहले हुए, DMK प्रमुख का हाथ जोड़कर अभिवादन करते हुए नजर आ रहे हैं. स्टालिन ने भी उसी अंदाज में उनका अभिवादन स्वीकार किया.

मालूम हो कि विजय कांग्रेस और अन्य पार्टियों की मदद से नई सरकार बनाने में कामयाब रहे. उन्होंने बहुमत का आंकड़ा पार करने के लिए जितने भी नंबर जुटा सके, उन्हें एक साथ मिला लिया. 4 मई को नतीजों के बाद के कई दिनों तक ऐसा लग रहा था कि तमिलनाडु में सरकार बनाने को लेकर एक लंबी लड़ाई छिड़ सकती है, क्योंकि कई गठबंधन मैदान में थे और तरह-तरह के कयास भी लगाए जा रहे थे.

स्टालिन ने दी सीएम विजय को बधाई

आज मुलाकात से पहले ही स्टालिन ने विजय को बधाई दी थी. हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने उत्तराधिकारी से कहा कि वे राज्य की आर्थिक स्थिति के लिए पिछली सरकार पर दोष नल डालें. इसके बजाय, स्टालिन ने कहा कि लोगों से किए गए वादों को पूरा करना सुनिश्चित करें.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version