सीजेआई DY Chandrachud ने बार एसोसिएशन और वकीलों की तारीफ, कहा- लोगों का कितना ख्याल रखते हैं वकील

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

New Delhi: सुप्रीम कोर्ट (एससी) के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ (DY Chandrachud) ने बार एसोसिएशन और वकीलों की जमकर तारीफ की है. उन्‍होंने कहा कि वकील लोगों का कितना ख्याल रखते हैं. दरअसल, स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda) की जयंती के मौके पर आज सर्वोच्च न्यायालय में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से एक ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया था. इसी अवसर पर सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा, यह ब्लड डोनेशन कैंप दिखाता है कि वकील लोगों के लिए कितना ध्यान रखते हैं और वह समाज का ध्यान रखते हैं.

दरअसल, इस ब्लड डोनेशन कार्यक्रम में भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ सहित अन्य सभी जज मौजूद थे. इस दौरान उन्‍होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर बार एसोसिएशन द्वारा किया गया यह प्रयास उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि के लिए अच्छी पहल है. स्वामी विवेकानंद जी का कहना है कि हमें अपने अस्तित्व के व्यापक उद्देश्य के प्रति सचेत रहना चाहिए. हमें अपने रोजमर्रा की जिंदगी में दूसरों के लिए हमेशा बेहतर होने का प्रयास करना चाहिए. सीजेआई ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के साथ उन डॉक्टरों को भी धन्यवाद दिया, जो इस ब्लड डोनेशन कैंप के लिए सुप्रीम कोर्ट आए हुए थे.

वहीं, जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह ने भी कहा कि ब्लड डोनेशन कैंप एक अच्छी चीज है और हमें समाज में लोगों की सुविधा के लिए ब्लड देना चाहिए. बता दें, स्वामी विवेकानंद का जन्म आज ही के दिन 12 जनवरी, 1863 को हुआ था. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आध्यात्मिक गुरु एवं समाज सुधारक स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और आशा व्यक्त की कि उनकी शिक्षाएं और विचार भावी पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version