CJP संस्थापक अभिजीत दीपके करेंगे शादी, रिश्तों की आई बाढ़, मां को चाहिए ऐसी बहू

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में नीट पेपर लीक विवाद और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर चल रहा आंदोलन अब खत्म हो चुका है. इस आंदोलन में देशभर के युवाओं ने हिस्सा लिया. इतने बड़े प्रोटेस्ट के बाद सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके को लोग एक हीरो के तौर पर देख रहे हैं. उनकी पहचान युवा नेता के तौर पर हो चुकी है. वहीं, अब दीपके अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. उनकी मां ने खुलासा किया है कि आंदोलन के बाद उनकी शादी के लिए रिश्तों की बाढ़ आ गई है.

Abhijeet Dipke के लिए आ रहे रिश्ते

दरअसल, अभिजीत दीपके की मां से उनके बेटे की शादी का जिक्र किया गया. जिसके जवाब में उन्होंने कहा, “उसकी शादी के लिए बहुत सारे फोन आ रहे हैं. रिश्ते तो पहले भी आ रहे थे, लेकिन अब ये सिलसिला बहुत ज्यादा बढ़ गया है. हालांकि शादी जब होनी होगी तब देखी जायेगी, पहले उन्हें इन सब चीजों से थोड़ा बाहर आने दीजिए.”

मां को चाहिए ऐसी बहू

इस दौरान उनसे सवाल किया गया कि उन्हें अपने घर के लिए कैसी बहू पसंद है. इस पर दीपके की मां ने कहा, “पहले मेरी ख्वाहिश थी की बहू एकदम सीधी सादी हो. लेकिन अभिजीत जिस मुकाम पर पहुंच गया है उसके बाद उसे अपनी जीवनसाथी चुनने का फैसला पूरी तरह उसका है. उन्होंने कहा की दीपके को अपना जीवनसाथी चुनने की पूरी आजादी है. दीपके की मां ने कहा की हम तो बस उसके फैसले का समर्थन करेंगे. अब जमाना पहले जैसा नहीं रहा की माता पिता ने जिस लड़की से के दिया उससे शादी हो गई. अब आज के बच्चों की सोच अलग है.”

ये भी पढ़ें- भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर भावुक हुईं मीराबाई चानू, पीएम मोदी ने दी बधाई

Latest News

Crude Oil Price: पश्चिम एशिया में तनाव से कच्चे तेल में उछाल, 108 डॉलर के करीब पहुंचा ब्रेंट, भारत पर कितना पड़ेगा असर?

Crude Oil Price: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ब्रेंट क्रूड 107.82 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है. भारत अपनी कच्चे तेल की जरूरत का करीब 88.6 प्रतिशत आयात करता है, ऐसे में लंबे समय तक ऊंची कीमतें महंगाई और चालू खाता घाटे पर दबाव बढ़ा सकती हैं.

More Articles Like This