‘हमें संसद जाने से कोई नहीं रोक सकता’, मार्च से पहले CJP प्रमुख का बड़ा ऐलान

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CJP Parliament March:  आज कॉकरोच जनता पार्टी संसद भवन तक मार्च करने जा रही. जिसके बाद संसद भवन और उसके आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है. दिल्ली का जंतर-मंतर अब रैली का मैदान बन चुका है. मार्च से पहले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने दावा किया है कि ये भारत का सबसे बड़ा आंदोलन होने जा रहा.

मार्च से पहले CJP प्रमुख का बड़ा ऐलान

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा, ‘भारत के इतिहास का सबसे बड़ा मार्च होने जा रहा है. पिछले 10-12 सालों से इस देश में लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिशें की जा रही हैं. जंतर-मंतर पर एक महीने तक बैठकर आप लोगों ने लोकतंत्र में नई जान फूंक दी है. देश भर से लोग यहां आ रहे हैं, जब मैं अमेरिका में था तो लोग मुझसे कहते थे कि कोई भी सड़कों पर नहीं उतरेगा, यह सिर्फ सोशल मीडिया का एक ट्रेंड बनकर रह जाएगा. आज जंतर-मंतर की ओर जाने वाली चारों सड़कों को देखिए, वे पूरी तरह से खचाखच भरी हुई हैं. हमें संसद जाने से कोई नहीं रोक सकता.’

जंतर-मंतर पर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था CJP Parliament March

संसद के मॉनसून सत्र और इस आंदोलन को लेकर जंतर-मंतर और उसके आसपास की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. चारों तरफ़ दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है. फिलहाल पुलिस किसी को नहीं रोक रही. हालांकि, किसी को भी बाहर जाने की इजाजत नहीं है.

भारत के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है

वहीं, CJP के के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष राकां ने कहा कि कुछ लोग विरोध स्थल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं. इसलिए शांति बनाए रखें.जंतर-मंतर तक पहुंचने वाले हर व्यक्ति पर हमें गर्व है. यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है – आइए सुनिश्चित करें कि कोई भी चीज़ इसे बाधित न करे.

ये भी पढ़ें- मैं आज अपना अनशन खत्म कर दूंगा, अगर सरकार…, Sonam Wangchuk ने रखीं ये 3 शर्तें

Latest News

बच्चों में दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सावधान, हो सकता है कैंसर का शुरुआती संकेत 

Cancer ke lakshan: बच्चों का स्वास्थ्य यदि ठीक रहता हैं तो माता पिता की भी टेंशन दूर रहती...

More Articles Like This

Exit mobile version