सीएम धामी ने प्रवासी उत्तराखंड प्रकोष्ठ की वेबसाइट की लॉन्चस, कहा- ‘प्रदेश के विकास में प्रवासियों की विशेषज्ञता…’

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Uttarakhand News: उत्‍तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने शनिवार, 28 सितंबर को सचिवालय में प्रवासी उत्तराखंड प्रकोष्ठ की वेबसाइट लांच की. इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश के विकास में प्रवासियों की विशेषज्ञता, अनुभव एवं वित्तीय क्षमता का लाभ लिया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, सीएम द्वारा लॉन्‍च किए गए वेबसाइट पर प्रवासियों को राज्य सरकार की विभिन्न नीतियों, कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की जानकारी मिलेगी.

उत्तराखंड के प्रवासियों ने अपने कार्यों के बल पर बनाई अलग पहचान

मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने आगे कहा कि उत्तराखंड के प्रवासियों ने देश-दुनिया में अपने कार्यों के बल पर अलग पहचान बनाई है. मातृभूमि से सबका जुड़ाव होता है. विश्व में कहीं भी रह रहे प्रवासियों से हमारा नियमित संपर्क होना चाहिए. उनके हर सुख-दुख में हम भागीदार बनें, यह प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने आगे कहा, प्रवासियों की सुविधा के लिए वेबसाइट www.pravasiuttarakhandi.uk.gov.in लांच की गई है.
इसमें विदेश मंत्रालय एवं उनकी महत्वपूर्ण योजनाओं के लिंक भी दिए गए हैं. प्रकोष्ठ ने विभिन्न स्रोतों से प्रवासी संगठनों एवं प्रतिष्ठित प्रवासियों के संपर्क सूत्र एकत्र किए हैं. अभी तक 18 देशों में रह रहे प्रवासी उत्तराखंडियों से संपर्क स्थापित किया जा चुका है. इस अवसर पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, डा बीवीआरसी पुरुषोत्तम, दीपेंद्र चौधरी, प्रवासी उत्तराखंड प्रकोष्ठ के सदस्य सुधीर चंद्र नौटियाल एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़े: Delhi Crime: शराब तस्करों ने पुलिसकर्मी को मार डाला, हुए फरार

Latest News

25 October 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 25 October 2026: 25 अक्टूबर 2026, रविवार को शरद पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा. हिंदू धर्म में शरद...

More Articles Like This