कॉमन मैन के अंदाज में न्यू मार्केट पहुंचे सीएम मोहन यादव, ट्रैफिक लाइट पर रोकी कार, नियमों का भी…

Must Read

CM Mohan Yadav : मध्य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव की एक बार फिर सादगी देखने को मिली है. बता दें कि राजधानी भोपाल के निवासियों के लिए चौंकने वाली बात थी जब रात प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव अचानक उनके बीच जा पहुंचे. इस दौरान उस समय सीएम ने न केवल बाजार में आम जनता से मुलाकात की बल्कि उनका हालचाल के बारे में भी पूछा. इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने ठेले वाले से फल भी खरीदे. बता दें कि फल बेचने वाले को उन्होंने डिजीटल पेमेंट किया. इसके साथ ही उन्होंने ट्रैफिक नियमों का भी पालन भी किया.

प्रोटोकॉल तोड़कर जनता के बीच पहुंचे सीएम

लोगों के लिए यह हैरानी की बात थी प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव अपने चिर-परिचित अंदाज में सारे प्रोटोकॉल तोड़कर न्यू मार्केट में जनता के बीच पहुंच गए. वहां पहुंचकर उन्‍होंने ठेले वालों से उनके व्यवसाय के संबंध में बातचीत भी की, आम जनता का भी हालचाल जाना. जानकारी देते हुए बता दें कि सीएम मोहन यादव के इस व्‍यवहार से और उनकों आम जनता के बीच देखकर लोग काफी उत्‍साहित भी हुए.

सीएम यादव ने ट्रैुफिक नियमों का किया पालन

मीडिया के मुताबिक, लोगों से बातचीत के दौरान उन्‍होंने बताया कि सीएम डॉ. मोहन यादव सादगी के साथ सिर्फ दो वाहनों में बाजार पहुंचे. इस दौरान वहां वे लगभग 15 मिनट तक रुक कर उन्होंने फल खरीदा और फिर अपने निवास की ओर लौट गए. इस तरह से उनका वहां पहुंचना लोगों को चौंका गया. इतना ही नहीं बल्कि लौटते समय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रेड सिग्नल पर खुद गाड़ी रोककर ट्रैफिक नियमों का पालन किया.

सीएम के व्‍यवहार से लोग हुए प्रभावित

उनके इस व्‍यवहार से लोगों को यह सीख मिलती है और उन्‍होंने ने भी स्पष्ट संदेश दिया कि कानून का पालन हर नागरिक का कर्तव्य है, चाहे वह आम हो या विशेष. उनका सादगीपूर्ण व्यवहार प्रदेशवासियों को यह प्रेरणा देता है कि नेतृत्व का अर्थ केवल उच्च पद पर बैठना नहीं, बल्कि आचरण से उदाहरण प्रस्तुत करना भी होता है.

इसे भी पढ़ें :- लॉर्ड्स में जो रूट ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, 1 रन लेते ही छू लेंगे बड़ा मुकाम

Latest News

PoK के पूर्व राष्ट्रपति राजा मोहम्मद जुलकरनैन खान का निधन, इस्लामाबाद में ली अंतिम सांस

Raja Mohammad Zulqarnain Khan Death: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के पूर्व राष्ट्रपति राजा मोहम्मद जुलकरनैन खान का...

More Articles Like This