CM सुक्खू ने किया ऐलान: भारतीय तेज गेंदबाज रेणुका सिंह को हिमाचल सरकार देगी 1 करोड़ का पुरस्कार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Himachal: महिला क्रिकेट विश्व कप में भारत की शानदार जीत में अहम योगदान देने वाली भारतीय तेज गेंदबाज एवं हिमाचल की बेटी रेणुका सिंह को सरकार पुरस्कार के तौर पर एक करोड़ रुपये देगी. सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यह घोषणा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि रोहड़ू की बेटी रेणुका ठाकुर ने वो सपना पूरा कर दिखाया, जो हर पहाड़ की बेटी देखती है.  संघर्षों से जीतकर वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा बनना, यह देश और हिमाचल का गौरव है.

मुख्यमंत्री ने रेणुका, उनकी मां और उनके परिवार को इस उपलिब्ध के लिए बधाई दी. सीएम ने कहा कि रेणुका ने दिखाया कि जुनून और विश्वास से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि रेणुका के स्वर्गीय पिता को नमन, जिनकी प्रेरणा आज पूरे हिमाचल का अभिमान बनी है. सीएम सुक्खू ने रेणुका सिंह से फोन पर बात की. साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्व कप जीतने पर बधाई दी.  मुख्यमंत्री ने रेणुका के विश्व कप में शानदार प्रदर्शन को सराहा.

Latest News

मन में बार-बार आते है नकारात्‍मक विचार, फॉलो करें ये टिप्स, मिलेगा नेगेटिव थॉट्स से छुटकारा  

Rid of Negative Thoughts: अक्‍सर कई लोगों के मन में  बार-बार नकारात्‍मक विचार आते हैं. लोग कुछ भी करते...

More Articles Like This

Exit mobile version