5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा चक्रवात दित्वाह, तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश जारी, पुडुचेरी में स्कूल बंद

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Cyclone Ditvah: श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद चक्रवात ’दित्वाह’ अब भारत में पहुंच चुका है. ऐसे में पुडुचेरी में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए स्कूल बंद कर दिए गए हैं. पुडुचेरी के गृह मंत्री ए. नमस्सिवायम का कहना है कि भारी बारिश की वजह से एक दिसंबर को सरकारी और सरकारी मदद वाले स्कूल बंद रहेंगे. वहीं, तमिलनाडु में भारी बारिश के चलते लोगों को खासी परेशानी हो रही है.

हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह तूफान भारतीय तट से टकराने से पहले ही कमजोर हो जाएगा और एक डीप डिप्रेशन में बदल जाएगा. यह तूफान तमिलनाडु और पुडुचेरी के तट से लगभग 30 किलोमीटर दूर ही खत्म हो जाएगा. लेकिन इससे पहले देश के दक्षिण राज्‍यों में भारी बारिश हो रही है, जिसका फसलों पर भी प्रभाव पड़ रहा है कई इलाकों में जल जमाव हो रहा है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश

बता दें कि चक्रवात दित्वाह के कारण तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है. खासकर नागपट्टिनम जिले में. यहां पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है. इस दौरान सुनामी नगर के लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, जिन्‍हें राहत कैंपों में भेज दिया गया है.

चक्रवात ’दित्वाह’ के डीप डिप्रेशन में बदलने के आसार

मौसम विभाग की माने तो चक्रवात ‘दित्वाह’ के कमजोर होकर गहरे अवदाब (डिप्रेशन) में तब्दील होने की आशंका है. चक्रवात ‘दित्वाह’ को लेकर ताजा जानकारी में मौसम विभाग ने कहा कि यह कुड्डालोर से लगभग 90 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व, कराईकल से 120 किमी उत्तर-पूर्व, पुडुचेरी से 90 किमी दक्षिण-पूर्व, वेदारण्यम से 170 किमी उत्तर-पूर्व और चेन्नई से 150 किमी दक्षिण-पूर्व में केंद्रित है.

पांच किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा चक्रवात

इसके अलावा, रविवार शाम मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में कहा गया कि ‘‘उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों से चक्रवात के केंद्र की न्यूनतम दूरी लगभग 80 किमी है. वहीं, अगले तीन घंटों के दौरान इसके उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों के समानांतर उत्तर की ओर बढ़ने और एक गहरे अवदाब के क्षेत्र में कमजोर पड़ने की बहुत संभावना है.’’

मौसम विभाग के मुताबिक, यह चक्रवात पांच किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और रविवार की मध्यरात्रि तक इसके उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी तट से कम से कम 30 किमी की दूरी पर रहने की उम्मीद है.

इसे भी पढें:-संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू, सरकार के विकास एजेंडे को साझा करेंगे पीएम मोदी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version