मुंबई पुलिस के DCP डॉ. सुधाकर पठारे की कार दुर्घटना में मौत, पुलिस अधिकारी ने की पुष्टि

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

DCP Dr Sudhakar Pathare : मुंबई पुलिस के पोर्ट जोन के डीसीपी डॉक्टर सुधाकर पठारे की एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई है. 2011 बैच के IPS अधिकारी डॉक्टर सुधाकर पठारे ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद गए थे. जहां उनकी एक कार दुर्घटना में मौत हो गई.

पुलिस अधिकारी ने की मौत की पुष्टि

एसपी नगर कुरनूल वैभव गायकवाड़ (IPS) ने डीसीपी डॉक्टर सुधाकर पठारे के मौत की पुष्टि की है. उन्‍होंने बताया कि महाराष्ट्र के सुधाकर पठारे आईपीएस 2011 (डिप्टी एसपी भर्ती) और उनके सह-भाई भागवत खोडके की तेलंगाना के श्रीशैलम नगर कुरनूल के पास सड़क दुर्घटना में मृत्यु की दुखद खबर है. साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन्हें शक्ति प्रदान करें.

दिसंबर में भी हुई थी एक IPS अधिकारी की मौत

वहीं, इससे पहले दिसंबर 2024 में भी कर्नाटक के हासन जिले में अपनी पहली तैनाती के लिए कार्यभार संभालने जा रहे एक IPS अधिकारी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी. पुलिस के मुताबिक, मध्‍य प्रदेश के रहने वाले कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के IPS अधिकारी हर्षवर्धन (26) की हासन तालुक के किट्टाने के निकट पुलिस वाहन का टायर फटने से चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे एक मकान और पेड़ से टकरा गया.

सीएम सिद्धरमैया ने जाहिर किया दुख  

वहीं, इस घटना पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने अधिकारी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की थी.  उन्होंने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर लिखा था कि प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन की मौत के बारे में सुनकर दुख हुआ. यह बहुत दुखद है कि ऐसी दुर्घटना उस समय हुई जब वह आईपीएस अधिकारी के रूप में कार्यभार संभालने जा रहे थे. ये तब नहीं होना चाहिए था जब वर्षों की कड़ी मेहनत रंग ला रही थी.

इसे भी पढें:- PM मोदी ने म्यांमार के सेना प्रमुख से की बात, बोले- ‘इस कठिन घड़ी में म्यांमार के साथ खड़ा है भारत’

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version