Richard Marles: रिचर्ड मार्लेस फिर बने ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री, राजनाथ सिंह ने दी बधाई

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Richard Marles: भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को ‘ऑस्ट्रेलियन लेबर पार्टी’ के नेता रिचर्ड मार्लेस को ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के रूप में फिर से नियुक्त किए जाने पर बधाई दी है.

राजनाथ सिंह ने दी बधाई

राजनाथ सिंह ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, “ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के रूप में फिर से नियुक्त होने पर मेरे मित्र रिचर्ड मार्लेस को हार्दिक बधाई. भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को और मजबूत करने के लिए हमारे घनिष्ठ सहयोग को जारी रखने की उम्मीद है.”

एंथनी अल्बनीज ने हासिल की ऐतिहासिक जीत

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की पार्टी ने हाल ही में निर्णायक जीत हासिल की थी. एंथनी अल्बनीज ने देश के आम चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी. पिछले 21 साल में यह पहला मौका है जब कोई ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री लगातार दूसरी बार तीन साल के कार्यकाल के लिए निर्वाचित हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 6 मई को एंथनी अल्बनीज से टेलीफोन पर बातचीत की और ऑस्ट्रेलिया के 32वें प्रधानमंत्री के रूप में ऐतिहासिक पुनर्निर्वाचन पर उन्हें बधाई दी, उन्होंने कहा कि अपने पांच वर्षों में, कॉम्प्रीहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप (सीएसपी) ने विभिन्न क्षेत्रों में मजबूत सहयोग विकसित होते देखा है.

पीएम मोदी ने किया था आमंत्रित

दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मामलों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और एक स्वतंत्र, खुले, स्थिर, नियम-आधारित और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बढ़ावा देने में एक साथ काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम अल्बनीज को वार्षिक शिखर सम्मेलन और वर्ष के अंत में भारत में आयोजित होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन के लिए भारत आने के लिए आमंत्रित किया. बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने संपर्क में रहने पर सहमति व्यक्त की.

कई प्रमुख पदों पर कार्य कर चुके हैं रिचर्ड मार्लेस

रिचर्ड मार्लेस पहली बार 2007 में कोरियो, विक्टोरिया के लिए प्रतिनिधि सभा के लिए चुने गए थे. 57 साल के मार्लेस ने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में कई प्रमुख पदों पर कार्य किया है. वे व्यापार मंत्री, रोजगार मंत्री और विभिन्न संसदीय सचिव पद पर रहे हैं. उन्होंने आदिवासी और टोरेस स्ट्रेट द्वीप मामलों पर सदन की स्थायी समिति की अध्यक्षता भी की है. 1967 में मेलबर्न में जन्मे और जिलॉन्ग में पले-बढ़े मार्लेस ने मेलबर्न विश्वविद्यालय से कानून और विज्ञान (एलएलबी ऑनर्स, बीएससी) में डिग्री हासिल की है.

ये भी पढ़ें- ‘आप मानवता और न्याय के विरोध में…’ US में इजरायली कर्मचारियों की हत्या पर भड़के PM नेतन्याहू, लगाई इन देशों की क्लास

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version