लालकिला समेत दिल्ली के 6 जगहों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, 15 अगस्त से एक दिन पहले मचा हड़कंप

New Delhi: 15 अगस्त से एक दिन पहले दिल्ली में बम की धमकी से हड़कंप मच गया है. खालिस्तान के नाम पर धमकी भरा ई-मेल मिला है. लाल किला, दिल्ली हाईकोर्ट, IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 समेत कई सरकारी और अहम जगहों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले मिली इस धमकी से सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट मोड पर हैं. ई-मेल में दिल्ली हाईकोर्ट और जिला अदालत में धमाके के समय का भी जिक्र किया गया है. हालांकि, शुरुआती जांच में अब तक किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की जानकारी नहीं है.

ट्रेनों को निशाना बनाने की धमकी

दिल्ली मेट्रो और अंबाला जाने वाली ट्रेनों को निशाना बनाने की धमकी भी दी गई है. सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और संबंधित जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई. अधिकारियों ने बताया कि जाम नगर हाउस, झंडेवालान बिल्डिंग, MB साकेत ऑफिस/DM ऑफिस और SDM ऑफिस, दिल्ली कैंटोनमेंट में भी धमकी भरी कॉल की गईं.

दिल्ली हाईकोर्ट में धमाके का दावा

ई-मेल में दिल्ली हाईकोर्ट में दोपहर 2:11 बजे धमाके का दावा किया गया है. वहीं, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में 3:11 बजे ब्लास्ट की धमकी दी गई है. ई-मेल में 15 अगस्त को धमाके करने की बात कही गई है और संदेश में लिखा है- ‘Delhi Banayega Khalistan’ यानी’ दिल्ली बनेगा खालिस्तान’. इतना ही नहीं, दिल्ली मेट्रो और अंबाला जाने वाली ट्रेनों को भी निशाना बनाने की धमकी है.

आतंकी संगठन बब्बर खालसा का नाम

ई-मेल में आतंकी संगठन बब्बर खालसा का नाम भी लिखा है. केंद्रीय मंत्री अमित शाह और अदालतों को लेकर भी धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया गया है. ई-मेल में पंजाब के जंडियाला गुरु समेत कई स्थानों का जिक्र है. धमकी भरे ई-मेल के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं. धमकी वाले ई-मेल की जांच और भेजने वाले की पहचान की कोशिश जारी है.

सिख-विरोधी दंगों का ज़िक्र

ईमेल में ‘खालिस्तान’ और 1984 के सिख-विरोधी दंगों का ज़िक्र करते हुए यह धमकी भी दी गई कि दिल्ली मेट्रो लाइनों और अंबाला से आने वाली ट्रेनों में भी धमाके होंगे. फिलहाल, एहतियात के तौर पर धमकी के बाद सभी सभी जगहों पर फायर टेंडर तैनात किए गए हैं. अब तक की शुरुआती जांच में इन जगहों पर कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है. 15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए दिल्ली और एनसीआर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

हालात पर कड़ी नज़र

अधिकारी 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले हालात पर कड़ी नज़र रख रहे हैं. देश इस मौके को मनाने और लाल किले पर प्रधानमंत्री के पारंपरिक भाषण की तैयारी कर रहा है, ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

इसे भी पढ़ें. चमोली टनल हादसाः सात मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम सामने आए

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version