दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी के बीच बारिश ने फील कराया कूल-कूल

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi NCR Weather Update: आज शाम दिल्लीवासियों के साथ आस पास के लोगों को गर्मी से राहत मिली है. दरअसल, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ आस पास के इलाकों में शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. दिन भर की कड़ी धूप के बाद शाम को आसमान में बादल छाए और तेज हवाओं से मौसम सुहाना हो गया. कई इलाकों में बारिश भी हुई. मंगलवार को उन लोगों को काफी आनंद मिला जो लोग शाम के वक्त घर से बाहर निकले थे, या फिर ऑफिस से घर जा रहे थे.

बारिश से लोगों को हुई परेशानी

राजधानी समेत आस पास के इलाकों में लगातार तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है. इन सब के बीच आज शाम को मौसम का मिजाज बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. बारिश से जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली. तो वहीं उन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा जो लोग ऑफिस से घर की ओर रूख किए थे. बारिश के कारण सड़कों पर गाड़ियां रेंगते दिखीं और वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई.

मौसम विभाग की भविष्य़वाणी

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्‍तर भारत में बारिश की स्थिति देखने को मिली है. आइएमडी ने बताया कि यह पश्चिमी विक्षोभ कल देर शाम को पाकिस्‍तान और कश्‍मीर के कुछ क्षेत्रों तक पहुंचा था. जिसके कारण उत्तर भारत के कुछ इलाकों में बारिश देखने को मिली है. मौसम विभाग की माने तो अभी ये बारिश कुछ और घंटों तक जारी रह सकती है. उधर पहाड़ी राज्यों में भी बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें: दूसरी सरकारों के नेताओं और अधिकारियों के लिए भ्रष्टाचार का केंद्र था नोएडाः राजनाथ सिंह

Latest News

एशियन गेम्स में सुनील कुमार ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार ग्रीको-रोमन रेसलिंग में जीता ब्रॉन्ज मेडल

New Delhi: एशियन गेम्स 2026 में बुधवार को सुनील कुमार ने पुरुषों के 87 किलोग्राम ग्रीको-रोमन रेसलिंग इवेंट में...

More Articles Like This

Exit mobile version