20 दिन से भूख-हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sonam Wangchuk: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 20 दिन से दिल्ली के जंतर–मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं. वो परीक्षा पेपर लीक और भर्ती विवादों के खिलाफ अनशन पर बैठे हैं. हालांकि, दिन–ब–दिन उनकी हालत ख़राब होती जा रही थी. वहीं, अब दिल्ली पुलिस ने 21वें दिन उन्हें प्रदर्शनस्थल से हटाया है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गई है. इसके साथ ही कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया है.

हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके

आज दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया है. दीपके ने सोशल मीडिया पोस्ट में दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने पोस्ट में कहा, “दिल्ली पुलिस ने मुझे पीटा और हिरासत में रखा.”

प्रदर्शन स्थल से हटाए गए Sonam Wangchuk

इसकी जानकारी कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरभ दास ने दी है. उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके को उनकी ठहरने की जगह पर रोक लिया है. मुझे लोगों से पता चला है कि सोनम वांगचुक को विरोध स्थल से उठाया जा रहा है. छात्रों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है. बता दें कि विरोध प्रदर्शन के बीच प्रदर्शनकारियों ने 20 जुलाई को संसद मार्च का ऐलान किया था. हालांकि, इससे पहले ही वांगचुक को जंतर-मंतर से हटा लिया गया. साथ ही छात्रों को भी प्रदर्शन स्थल से हटने के लिए कहा गया है.

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र: नांदेड़ में दो बच्चों संग टीचर ने नदी में कुदाई कार, तीनों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version