दिनदहाड़े बैंक से 2.5 करोड़ की डकैती, कर्मचारियों-ग्राहकों को लॉक कर भाग निकले डकैत

Jharkhand: झारखंड के देवघर जिले में दिनदहाड़े बैंक में हुई डकैती से हडकम्प मच गया है. जिला मुख्यालय से करीब 30 KM दूर मधुपुर स्थित HDFC बैंक में सोमवार को दोपहर करीब पौने एक बजे के आस-पास की घटना बताई जा रही है. सात की संख्या में नकाबपोश डकैत हथियारों के साथ बैंक में घुस गए. इसके बाद गार्ड, कर्मचारियों तथा ग्राहकों को हथियारों के बल पर अपने कब्जे में ले लिया.

दो से ढाई करोड़ की संपत्ति लूटे

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, डकैतों ने बैंक से करीब दो से ढाई करोड़ रुपये की संपत्ति (नकद और गहने) लूटे हैं. घटना के दौरान विरोध करने वाले कुछ लोगों के साथ डकैतों ने मारपीट भी की. वारदात को अंजाम देने के बाद भागने से पहले डकैतों ने सभी ग्राहकों और बैंक कर्मियों को अंदर बंद कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक का ताला खोलकर जांच शुरू की.

आस-पास के सभी इलाकों में नाकेबंदी

डकैतों की तलाश में पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दिया है. देवघर के अलावा जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो और आस-पास के सभी इलाकों में नाकेबंदी कर दी गई है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. बैंक के अधिकारी लूटी गई संपत्ति की सटीक जानकारी जुटा रहे हैं. डकैतों ने भागने से पहले ग्राहकों और कर्मियों को बैंक के अंदर ही बंद कर दिया था.

डकैतों को पकड़ने के लिए आस-पास के सभी जिलों को अलर्ट

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ताला खोलकर सभी को बाहर निकाला. देवघर के SP सौरभ तत्काल बैंक पहुंचे और उन्होंने प्रबंधक से पूछताछ की. इस बीच पुलिस मुख्यालय भी पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखे हुए है. डकैतों को पकड़ने के लिए आस-पास के सभी जिलों को अलर्ट किया गया है और पूरे इलाके में सघन नाकेबंदी कर तलाशी अभियान तेजी से चलाया जा रहा है. बिहार और बंगाल सीमा तक नाकेबंदी की गई है.

इसे भी पढ़ें. ISRO अंतरिक्ष में तैनात करेगा सैटेलाइट बॉडीगार्ड ‘S-400’, अगर पाकिस्तान ने भारतीय उपग्रह पर अटैक किया तो…

 

Latest News

Aaj Ka Mausam: अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का खतरा! 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam 31 October 2026: देशभर में मौसम का मिजाज बिगड़ता नजर आ रहा है. पश्चिमी विक्षोभ और...

More Articles Like This

Exit mobile version