डिप्टी CM केशव प्रसाद ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में की पूजा, कहा- सभी लोगों का कल्याण करें भगवान

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) मंगलवार को उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, यहां उन्होंने भस्म आरती में शिरकत की. इस अवसर पर पुजारी महेश ने पूजा-अर्चना संपन्न कराई. दरअसल, केशव प्रसाद का श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से गौरव शर्मा (Gaurav Sharma) ने स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर शिव साधना की. इसके बाद उन्होंने चांदी द्वार पर माथा टेका और भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया.
श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के बाद डिप्टी सीएम ने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा, भगवान महाकाल के दरबार में आने का मौका मिलना ही जीवन में सौभाग्य की बात होती है. भगवान महाकाल के दरबार में आकर और भस्म आरती में शामिल होकर मुझे प्रसन्नता मिली है. यहां आकर ऐसा लगा कि सभी लोग भगवान की आस्था में लीन हैं और उन्हें महाकाल से आशीर्वाद मिल रहा है. मुझे भी यहां आकर काफी अच्छा लगा है. मैं उनसे यही प्रार्थना करता हूं कि भगवान सभी लोगों का कल्याण करें.
उन्होंने आगे कहा, मेरी यही कामना है कि देश और दुनिया में सुख-समृद्धि बनी रहे और बाबा मुझे बार-बार अपने धाम बुलाते रहें, यही मेरी मंगलकामना है. इस अवसर पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को भगवान महाकाल की तस्वीर सौंपी गई और उन्हें पटका देकर सम्मानित किया गया.
Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version