Boeing 737: कंट्रोल सिस्टम को लेकर एयरलाइंस को DGCA की चेतावनी, रडार जाम होने से टेंशन में आया रेगुलेटर

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

DGCA Alert for Boeing 737: बोइंग 737 जेटलाइनर संचालित करने वाली एयरलाइनों को पतवार (Rudder) के कम्पोनेंट्स से जुड़ी सुरक्षा चिंताओं को लेकर भारतीय विमानन नियामक (Indian aviation regulator) ने आगाह किया है. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने संभावित रूप से जाम या प्रतिबंधित रडर कंट्रोल सिस्टम के बारे में एयरलाइनों को चेतावनी दी है.

दरअसल, एयरक्राफ्ट रडर एक प्राथमिक तंत्र है, जो जेट की स्‍पीड को कंट्रोल करता है. एयर इंडिया एक्सप्रेस, स्पाइसजेट और अकासा देश में बोइंग 737 सीरीज के विमान संचालित करते हैं. ऐसे में DGCA ने इन ऑपरेटरों को सुरक्षा के खतरे का आकलन करने और कुछ प्रकार की इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग को बंद करने के लिए कहा है.

सभी क्रू फ्लाइट को जाम की संभावना

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने एक अपने एक बयान में कहा कि सभी फ्लाइट क्रू को जाम या प्रतिबंधित रडर कंट्रोल सिस्टम की संभावना के बारे में एक सर्कुलर के माध्यम से सूचित किया गया है कि इसे लेकर उचित निवारण के बारे में बताया जाना चाहिए.”

क्या है 737 विमान?

बता दें कि 737 विमान भारत में व्यापक रूप से संचालित होने वाला एक विरासत विमान है. भारतीय वायु सेना भी इसे ही संचालित करती है और वीआईपी स्क्वाड्रन का हिस्सा है. इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति भी 737 विमानों में ही उड़ान भरते हैं.

इसें भी पढें:-Kapurthala: रंगदारी को लेकर मोबाइल शोरूम पर फायरिंग, गैंगस्टर का नाम लिखी पर्ची फेंकी

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version