महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को मिलेंगे 5000 रुपए बोनस, सूखे व फसल के नुकसान से राहत

Maharashtra: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सरकार ने किसानों को 5000 रुपए का दिवाली बोनस देने का फैसला किया है. यह राशि त्योहार पहले उनके बैंक खातों में जमा कर दी जाएगी. इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के 305 तालुकाओं में सूखा घोषित करने का ऐलान किया है. पहले यह संख्या 265 थी. सूखे और फसल के नुकसान से परेशान किसानों को राहत देने के लिए ही सरकार ने 5,000 रुपये का दिवाली बोनस देने का भी फैसला किया है.

नुकसान और आर्थिक तंगी का सामना

मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सरकार ने सूखे के कारण फसल के नुकसान और आर्थिक तंगी का सामना कर रहे किसानों की मदद करने का फैसला किया है और पिछले वर्षों की तुलना में इस प्रक्रिया को तेज़ किया है. उन्होंने कहा कि पहले 265 तालुकाओं में सूखा घोषित किया गया था. आज हमने कुल 305 तालुकाओं में सूखा घोषित किया है. हमने पुराने रिकॉर्ड देखे हैं. आम तौर पर दिसंबर में मदद दी जाती है. लेकिन इस बार हमने पहले ही सूखा घोषित कर दिया है.

दिवाली के दौरान खर्च चलाना मुश्किल

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि किसानों के लिए यह दिवाली मुश्किल भरी होगी. उनके लिए दिवाली के दौरान खर्च चलाना मुश्किल होगा. इस स्थिति को देखते हुए हमने चर्चा की है और आने वाले दिनों में किसानों को मदद देने का फैसला किया है. हमने किसानों को दिवाली बोनस के तौर पर 5,000 रुपये देने का निर्णय लिया है. यह रकम दिवाली से पहले किसानों के खातों में पहुंच जानी चाहिए. कर्ज माफी की रकम भी उनके खातों में जमा की जा रही है.

नुकसान से प्रभावित किसानों को आर्थिक राहत

उन्होंने आगे कहा कि सरकार का मकसद दिवाली के त्योहार से पहले सूखे और फसल के नुकसान से प्रभावित किसानों को आर्थिक राहत पहुंचाना है, ताकि वे त्योहार से जुड़ी अपनी जरूरतें पूरी कर सकें. राज्य ने पहले ही 32 जिलों के 358 तालुकों में से 265 को सूखाग्रस्त घोषित किया था. वहीं, पानी के संकट पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पानी का स्तर लगातार घटने के कारण पीने का पानी पहुंचाने वाले टैंकरों की संख्या बढ़ाई जा रही है. उन्होंने कहा कि सरकार टैंकरों से पानी की आपूर्ति का इंतज़ाम कर रही है और GPS ट्रैकिंग के ज़रिए उनकी आवाजाही पर नज़र रखेगी.

इसे भी पढ़ें. सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन का दावाः 950 हूती लड़ाकों को मार गिराया, 380 सैन्य वाहन नष्ट

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version