अब कुत्तों का भी होगा अपना आशियाना, जानें कहां है दुनिया का सबसे बड़ा डॉग शेल्टर?

Must Read

Dog Shelter Home : आवारा कुत्तों को काटने के बढ़ते मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर के तमाम कुत्‍तों को पकड़ने का आदेश दिया और कहा कि उन्हें शेल्टर होम में रखा जाए.  इसके साथ ही कुत्तों को पकड़ने के अभियान में बाधा डालने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ अवमानना कार्यवाही का भी आदेश दिया.

इस मामले को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट के साथ ही राजस्थान हाई कोर्ट ने भी ऐसा ही आदेश दिया है. जानकारी के मुताबिक, कोर्ट के इस फैसपले को लेकर काफी विवाद हो रहा है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के दिल्ली-एनसीआर से सभी आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को अव्यावहारिक, महंगा और पर्यावरण के लिए हानिकारक बताया है. ऐसे में  कई लोग इस फैसले को अच्छा बता रहे हैं तो कई लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं.

कुत्तों को आशियाने को क्‍यों कहते है शेल्टर होम या पाउंड 

जानकारी देते हुए हम आपको बता दें कि कुत्तों को आशियाने को शेल्टर होम या पाउंड क्यों कहा जाता है. दरअसल सड़क पर घूम रहे अवारा कुत्‍तों को सरकार की तरफ से जिन किसी खास जगह में डाला जाता है, उसे शेल्टर होम या पाउंड भी कहते हैं.  इसके साथ ही नगर निगम या फिर किसी सरकारी एजेंसी की तरफ से जब आवारा जानवरों को जबरन पकड़कर शेल्टर में डाला जाता है तो कई लोग उसे पाउंड कहते हैं.

कुत्तों की विशेष रूप से की जाती है देखभाल

बता दें कि दुनिया का सबसे बड़ा शेल्टर होम कहां है और वहां पर एक साथ कितने कुत्तों को रखा जाता है. जानकारी के मुताबिक, सरकार द्वारा एक जगह पर रखाए गए कुत्तों के जगह को डॉग शेल्टर होम वो होते हैं और यहां कुत्तों की विशेष रूप से देखभाल भी की जाती है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार डॉग शेल्टर होम में बेघर कुत्तों का पालन पोषण किया जाता है. इसके साथ ही यहां कुत्तों को भोजन से लेकर अस्पताल तक की सारी सुविधाएं दी जाती है.

45,543 वर्ग मीटर के क्षेत्र में डॉग शेल्टर होम 

क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा डॉग शेल्टर कहां है. तो बता दें कि कुत्‍तों का सबसे बड़ा डॉग शेल्‍टर रोमानिया में है. इस दौरान आपको यह बात जानकार हैरानी होगी कि इस शेल्टर होम में एक साथ  3,000 कुत्तों को रखा गया है. यह डॉग शेल्टर होम 45,543 वर्ग मीटर क्षेत्र की दूरी में बनाया गया है. ये शेल्टर होम इतना बड़ा है कि इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है.

आवारा कुत्तों का होगा आशियाना

जानकारी के मुताबिक, अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली एनसीआर में आवारा बेघर कुत्तों को शेल्टर होम भेजने के लिए कहा है, इससे यह साबित होता है कि अब सड़कों पर आवारा घूमने वाले कुत्तों का भी आशियाना होगा, ऐसे में कोर्ट के आदेश के बाद रोमानिया की तरह अब भारत में भी कुत्तों के लिए शेल्टर होम या पाउंड बनाए जाएंगे. जानकारी देते हुए बता दें कि बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षा देने के लिए यह फैसला लिया गया है.

  इसे भी पढ़ें :- शी जिनपिंग ने ब्राजील के राष्ट्रपति से की फोन पर बात, आपसी सहयोग को बढ़ाने पर दिया जोर  

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This