Earthquake in Gujarat: गुजरात के कच्छ में डोली धरती, जानमाल का नुकसान नहीं

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Earthquake in Gujarat: गुजरात के कच्छ जिले में आज, 1 जनवरी को सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए.  भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई. आईएसआर ने इसकी जानकारी दी है. आईएसआर ने कहा, बुधवार सुबह गुजरात के कच्छ जिले में 3.2 तीव्रता का झटका आया. गांधीनगर स्थित आईएसआर के मुताबिक, भूकंप सुबह 10.24 बजे दर्ज किया गया, जिसका केंद्र भचाऊ से 23 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व (एनएनई) में स्थित था. जिला प्रशासन ने बताया इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

क्यों आता है भूकंप?

दरअसल, पृथ्वी की चार प्रमुख परतें हैं, जिसे इनर कोर, आउटर कोर, मेंटल और क्रस्ट कहते हैं. जानकारी के मुताबिक, पृथ्वी के नीचे मौजूद प्लेट्स घूमती रहती हैं, जिसके आपस में टकराने पर पृथ्वी की सतह के नीचे कंपन शुरू होता है. जब ये प्लेट्स अपनी जगह से खिसकती हैं, तो भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version