Pinarayi Vijayan: केरल के पूर्व CM विजयन के घर ED की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pinarayi Vijayan: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन मुश्किलें बढ़ गई हैं. सीएम की कुर्सी जाते ही आज बुधवार को तड़के ईडी ने उनके तिरुवनंतपुरम स्थित घर पर छापेमारी की है. ये रेड CMRL से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई है. जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी वीणा विजयन भी आरोपी हैं.

एक साथ 12 ठिकानों पर रेड

अधिकारियों ने ये जानकारी दी है कि प्रवर्तन निदेशालय की ये रेड कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड मामले से जुड़ी है. एजेंसी कोच्चि, तिरुवनंतपुरम और कन्नूर में पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी से जुड़े 12 ठिकानों पर छापा मारकर सर्च ऑपरेशन चला रही. पिनाराई विजयन और उनकी बेटी वीना विजयन भी इस मामले की जांच के दायरे में हैं. दरअसल, कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड से फेक खर्चों के नाम पर अलग-अलग लोगों को फंड ट्रांसफर किया गया था. जिसमें वीना विजयन भी लाभार्थियों में से एक हैं.

ये भी पढ़ें- Weather Update: कई राज्यों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, 80 Kmph तक चलेंगी हवाएं, यूपी-बिहार में बदलेगा मौसम

Latest News

15 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

15 October 2026 Ka Panchang: 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version