Delhi Liquor Scam: एक बार फिर ED ने भेजा केजरीवाल को समन, 5वीं बार नोटिस मिलने पर क्या पेश होंगे CM

Ujjwal Kumar Rai
Chief Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Liquor Scam: दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाला मामले में ईडी ने पांचवां समन भेजा है. ईडी ने केजरीवाल को आबकारी नीति और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है. फिलहाल, इसी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जेल में बंद हैं. वहीं, केजरीवाल पहले भेजे गए ईडी के 4 समन पर ईडी दफ्तर में पेश नहीं हुए थे.

जानकारी के मुताबिक इससे पहले ईडी ने अरविंद केजरीवाल को पिछले साल 2 नवंबर, 21 दिसंबर, 3 जनवरी, 18 जनवरी के बाद आज 31 जनवरी को समन भेजा है. वहीं, ईडी की इस नोटिस को दिल्ली सीएम और आप पार्टी ‘अवैध’ करार दे चुके हैं.

शराब कारोबारियों को फायदा पहुंचाने का आरोप
ईडी के 5वें समन के तहत केजरीवाल को आगामी 2 फरवरी को पेश होना है. आरोप है कि साल 2021-22 में आबकारी नीति में बदलाव कर कुछ शराब कारोबारियों को फायदा पहुंचाया गया. कथित तौर पर इसके एवज में उन्होंने रिश्वत भी दिया था. वहीं, दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी इन तमाम आरोपों का खंडन करती रही है. खास बात ये है कि उस नीति को वापस भी ले लिया गया. इसके बाद दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने मामले की जांच करने की सिफारिश की थी.

बिक्री को लेकर दी गई असीमित छूट
इसके बाद में ईडी ने भी धन शोधन रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया था. दरअसल, नई आबकारी नीति के तहत लाइसेंसधारियों को लाइसेंस शुल्क में छूट दी गई थी. साथ ही उन्हें शराब की बिक्री को लेकर असीमित छूट की अनुमति दी गई थी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version