दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची ED की टीम, हो सकते हैं गिरफ्तार!

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ED Team Reached Delhi CM Arvind Kejriwal: प्रवर्तन निदेशालय की टीम पूछताछ के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची है. सीएम केजरीवाल के आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात हैं. बताया जा रहा है कि ईडी की टीम वारंट के साथ केजरीवाल के घर पहुंची है. फिलहाल सीएम आवास की तरफ आने जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं.

मीडिया सूत्रों की मानें तो ईडी की टीम आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकती है.

ऐसे में अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या ईडी की टीम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकती है, क्योंकि, कोर्ट ने आज ही केजरीवाल को गिरफ्तारी में राहत देने से मना किया था.

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी वॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की टीम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर गुरुवार (21 मार्च, 2024) को पहुंची है. केंद्रीय जांच एजेंसी मामले में पूछताछ को लेकर केजरीवाल को अब तक नौ समन भेज चुकी है. नौवें समन में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को पेश होने के लिए कहा गया है.

दिल्ली के मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे. प्रवर्तन निदेशालय की टीम दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पूछताछ के लिए पहुंची है.

अपडेट जारी है….

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version