शंभू बॉर्डर पर किसानों का उपद्रव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले; 5वें दौर की वार्ता के लिए सरकार तैयार

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Farmers Protest: एमएसपी पर खरीद को लेकर केंद्र सरकार के ऑफर को ठुकराने के बाद अपनी मांगो को लेकर किसान आज से फिर दिल्ली कूच की तैयारी में हैं. इस बार किसान बॉर्डर पर पुलिस की किलेबंदी तोड़ने के लिए बुलडोजर और जेसीबी जैसी भारी मशीने लेकर पहुंच रहे हैं.

हरियाणा पुलिस ने किसानों से की अपील

बता दें कि किसानों की मूवमेंट को देखते हुए हरियाणा पुलिस ने पहले ही बड़ी तैयारी की है. हरियाणा पुलिस ने ट्वीट कर कहा, ‘किसानों द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए भारी मशीनरी जैसे जेसीबी, पोकलेन आदि का प्रयोग न करने की घोषणा का स्वागत करती है. हरियाणा पुलिस की अपील- ट्रैक्टर ट्राली का प्रयोग ना करें प्रदर्शनकारी. कानून व्यवस्था बनाए रखने में करें सहयोग.’

यह भी पढ़ें: मशहूर रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का निधन, 91 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

आज दिल्ली कूच को लेकर किसान पूरी तैयारी के साथ नजर आ रहे हैं. किसान गैस मास्क, शील्ड और ड्रोन गिराने के लिए पतंगें भी लेकर आए हैं. प्रदर्शनकारी किसानों की तैयारी को देखकर लग रहा है कि उन्होंने इसके लिए लंबे समय से ये प्लानिंग की है. बॉर्डर पर पुलिस के साथ-साथ पैरा मिलिट्री के जवानों को भी तैनात किया गया है. बॉर्डर पर कई लेयर की बैरिकेडिंग की गई है.

आज सुबह 11 बजने के साथ ही शंभू बॉर्डर पर हंगामा शुरू हो गया. दिल्ली कूच के पहले दिन पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे. हरियाणा पुलिस किसी को भी आगे नहीं बढ़ने दे रही है. उधर किसान भी मशीनों के साथ दिल्ली कूच के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

कृषि मंत्री ने की अपील

किसानों के दिल्ली कूच से पहले केंद्र सरकार किसानों से पांचवें दौर की वार्ता के लिए तैयार है. किसानों के तमाम तरह के मुद्दों पर चर्चा के लिए भी सरकार तैयार है. इस बात की जानकारी कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने दी है. उन्होंने दिल्ली की तरफ मार्च कर रहे किसानों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: Delhi News: राजधानी में हो रहे अवैध निर्माण पर हाईकोर्ट ने व्यक्त की चिंता

Latest News

01 March 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

01 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा...

More Articles Like This

Exit mobile version