किसानों की सेवा करना हमारे लिए भगवान की पूजा करने जैसा है-शिवराज सिंह चौहान

Gwalior: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसानों की सेवा करना हमारे लिए भगवान की पूजा करने जैसा है. कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ और किसानों की आत्मा है. मंगलवार को ग्वालियर पहुंचे शिवराज सिंह चौहान ने किसानों और कृषि क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से अपनी बात रखी.

उत्पादन बढ़े, लागत घटे, किसानों को दी जाए राहत

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले दस वर्षों में कृषि क्षेत्र को लेकर कई बड़े कदम उठाए हैं. सरकार का लगातार प्रयास है कि उत्पादन बढ़े, लागत घटे. उपज का उचित मूल्य मिले और प्राकृतिक आपदा की स्थिति में किसानों को राहत दी जाए. केंद्रीय कृषि मंत्री ने विशेष रूप से गेहूं उत्पादन पर जोर दिया. कहा कि गेहूं भारतीय किसानों की प्रमुख फसल है, लेकिन यह फसल जलवायु परिवर्तन और बढ़ते तापमान जैसी चुनौतियों का सामना कर रही है.

बदलते मौसम के कारण गेहूं का उत्पादन हो सकता है प्रभावित  

मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आशंका है कि बदलते मौसम के कारण गेहूं का उत्पादन प्रभावित हो सकता है. पर, PM मोदी के नेतृत्व में पिछले दस वर्षों में लगभग 44 प्रतिशत उत्पादन में वृद्धि दर्ज की गई है और गेहूं के उत्पादन में भी नए रिकॉर्ड बनाए गए हैं. केंद्रीय कृषि मंत्री ने आगे कहा कि सरकार आने वाले समय की चुनौतियों को देखते काम कर रही है. ऐसी नई किस्मों के विकास पर काम कर रही है जो बढ़ते तापमान और कम पानी की स्थिति में भी अधिक उत्पादन दे सकें.

भारत गेहूं उत्पादन में अग्रणी भूमिका निभाएगा

श्री चौहान ने भरोसा जताया कि वैज्ञानिकों और कृषि विशेषज्ञों के सहयोग से भारत गेहूं उत्पादन में आत्मनिर्भर ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अग्रणी भूमिका निभाएगा. शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में पौधरोपण भी किया.

इसे भी पढें. जम्मू-कश्मीर: डोडा में फटा बादल, कई घर तबाह, राहत और बचाव कार्य जारी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version