Fire in Vallabh Bhavan: भोपाल के वल्लभ भवन में लगी आग, बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड की टीम

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Fire in Vallabh Bhavan: मध्य प्रदेश के भोपाल से बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि भोपाल के वल्लभ भवन में भीषण आग लग गई है. फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने के काम में जुटी है. फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है.

जानिए पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भोपाल में स्थित मंत्रालय भवन (वल्लभ भवन) में शनिवार सुबह आग लगी है. आग वल्लभ भवन के गेट नंबर 5 और 6 गेट के सामने पुरानी बिल्डिंग में लगी है. तीसरे फ्लोर पर लगी आग हवा की वजह से तेजी फैल रही है. फायर अमला मौके पर पहुंच गया और आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं. फायर सेफ्टी एक्सपर्ट पंकज खरे मौके पर मौजूद हैं. आग किस वजह से लगी है, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है.

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, जिस बिल्डिंग में आग लगी है, उसमें सरकारी कामों से जुड़े कई जरूरी दस्तावेज रखे हुए हैं. आग लगने के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. आग बुझाने के प्रयास जारी हैं. वहीं, फायर सेफ्टी एक्सपर्ट पंकज खरे मौके पर मौजूद हैं.

आग बुझाने की कोशिश जारी

जोन-2 DCP श्रद्धा तिवारी ने बताया, “फोर्स तुरंत यहां पहुंच गई थी. जितने भी फायर ब्रिगेड हैं उनको बुला लिया गया है. दूसरी और तीसरी मंजिल की आग पर काबू पा लिया गया है, चौथे मंजिल पर आग बुझाने की कोशिश जारी है. SDRF की टीम अंदर गई हुई है, अगर अंदर कोई भी अंदर फंसा होगा तो उसको निकालने की कार्रवाई जारी है. अभी आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है.”

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version