अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन, CM Yogi ने जताया शोक

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Prateek Yadav: मुलायम सिंह यादव और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं.

CM Yogi ने जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ‘पद्म विभूषण’ स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के पुत्र व उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद है. विनम्र श्रद्धांजलि. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.”

केशव प्रसाद मौर्य ने भी शोक जताया Prateek Yadav

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी शोक जताया है. उन्होंने पोस्ट किया, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र व उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं हैं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें.”

समाजवादी पार्टी ने दी श्रद्धांजलि

अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक के निधन पर समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से एक पोस्ट में लिखा, “प्रतीक यादव का निधन अत्यंत दुखद. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें. विनम्र श्रद्धांजलि.”

भाजपा के अध्यक्ष पंकज सिंह ने व्यक्त किया शोक

इससे पहले, उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पंकज सिंह ने प्रतीक के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “मुलायम सिंह यादव के पुत्र व उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.”

आज सुबह हुआ निधन

प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हुआ. उन्होंने लखनऊ के सिविल अस्पताल में आखिरी सांस ली. 38 वर्षीय प्रतीक को इलाज के लिए लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया था. फिलहाल, प्रतीक यादव के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. हालांकि, उनकी मृत्यु का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. परिवार की ओर से भी कोई औपचारिक पुष्टि सामने नहीं की गई है.

ये भी पढ़ें- पूर्व CM मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, 38 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Latest News

उमरिया में हादसा: ट्रक से टकराई हाई स्पीड कार, चार लोगों की मौत, महिला गंभीर

Umaria Accident: मध्य प्रदेश से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा गुरूवार को तड़के उमरिया...

More Articles Like This

Exit mobile version