अष्ट इंटर कॉलेज में हरिनारायण की प्रतिमा का अनावरण करेंगे भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेन्द्र राय, 6 को होगा कार्यक्रम

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ghazipur News: अष्ट इंटर कॉलेज के संस्थापक हरिनारायण राय चौधरी की प्रतिमा अनावरण समारोह का आयोजन छह जनवरी को पूर्वाह्न दस बजे से होगा। विद्यालय के प्रबंधक अवध किशोर राय ने मूर्ति का अनावरण के पूर्व भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्वर्गीय हरिनारायण राय चौधरी विद्यालय के कर्णधार थे। जिनका जन्म 18 जनवरी 1898 को शेरपुर कलां गांव में हुआ था। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा ग्रहण कर एमए एलटी की डिग्री ली थी। अष्ट इंटर कॉलेज विद्यालय के प्रति उनका दिया गया योगदान भुलाया नहीं जा सकता है। वे विद्यालय के प्रति समर्पित थे।

Ghazipur News

सेवानिवृत्त के तीन दशक बाद भी कालेज से जुड़े रहे। अंतिम समय तक कालेज के उन्नति के लिए सहयोगियों से संपर्क में रहे। उनकी कमी आजीवन खलती रहेगी। विद्या का मंदिर बनाने के लिए बहुत बड़ा दिल होना चाहिए जो कि राय साहब में था। उनके पौत्र और कालेज के वरिष्ठ प्रवक्ता माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में मीडिया जगत भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेन्द्र राय, विशिष्ट अतिथि पूर्व शिक्षक विधायक प्रमोद मिश्र, वरिष्ठ बालरोग विशेषज्ञ डॉ एसएन राय आदि उपस्थित रहेंगे।

मालूम हो कि क्षेत्र में नौ जुलाई 1937 को स्थापित यह विद्यालय एकमात्र अंगीभूत कालेज है। कालेज के संस्थापक हरिनरायण राय ने अपने दम पर नौ छात्रों को लेकर विद्यालय की स्थापना की थी। इस विद्यालय का गौरवशाली इतिहास रहा है। स्थापना काल के तीन दशकों तक 20 किलोमीटर की परिधि में यह एक मात्र इंटर कॉलेज था जहां जिले ही नहीं बल्कि बलिया जिले के छात्र भी शिक्षा ग्रहण करने आते थे। यहां से शिक्षा ग्रहण कर छात्र उच्च स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी भी यहां के छात्र रह चुके हैं। प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर मीडिया जगत में छात्र सेवा कर रहे हैं। लेकिन संस्थापक की प्रतिमा का अनावरण नहीं होने से लोगों में काफी नाराजगी थी। लेकिन अब क्षेत्रीय नागरिकों सहित पूर्व छात्रों की यह मांग पूरी होने जा रही है।

Latest News

Microsoft ने 60,000 कर्मचारियों को दिया मर्जी से नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर अरबों डॉलर खर्च कर रही कंपनी

Microsoft: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Microsoft एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी करने...

More Articles Like This

Exit mobile version